अब छुट्टी के दौरान भी शहीद जवानों को माना जाएगा ऑन ड्यूटी

नई दिल्ली. रात-दिन सीमा पर देश की सुरक्षा करने वाले जवानों के हित में भारत सरकार ने बडा फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि अब छुट्टी के दौरान शहीद हुए जवानों को ऑन ड्यूटी ही माना जाएगा। सरकार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अगर कोई जवान छुट्टी के दौरान भी चरमपंथी या आसामाजिक तत्व के द्वारा किए गए हमले में शहीद हो जाते है तो उसे भी ऑन ड्यूटी ही माना जाएगा।

सरकार ने नियमों में किया बदलाव
बता दें कि ड्यूटी के दौरान किसी आतंकी घटना में जवान के शहीद होने पर उसे एक सम्मान मिलता है। इसके साथ ही उसके परिजनों को मुआवजा और सरकार की ओर से कई सुविधाएं मिलती हैं। वहीं ऑफ ड्यूटी पर किसी जवान के शहीद होने पर उसे ये सुविधाएं नहीं दी जाती थीं, लेकिन अब सरकार ने इन नियमों में बदलाव कर दिया है।

यह आदेश थल सेना, वायु सेना और जल सेना तीनों पर लागू
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर बताया कि अब ऑफ ड्यूटी पर भी जवान के शहीद होने पर उसे ये सारी सुविधाएं दी जाएंगी। रक्षा मंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया है कि यह आदेश थल सेना, वायु सेना और जल सेना तीनों पर लागू किया गया है। बता दें सरकार की इस फैसले की काफी सराहना हो रही है, वहीं जवान भी सरकार के इस कदम से खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *