ग्वालियर में छात्रा से रेप, दीपावली की शॉपिंग करने आई थी 13 साल की स्टूडेंट

ग्वालियर. गोला का मंदिर इलाके में 13 साल की बच्ची के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। देर रात आरोपी ने अपने एक साथ और महिला की मदद से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला बच्ची की जानने वाली है। पीडि़त की मां ने गोला का मंदिर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला
पीड़ित 8वीं की छात्रा है वह अपने दादा-दादी के साथ भिंड के मालनपुर में रहती है। ग्वालियर के गोला का मंदिर में उसकी मां अन्य बच्चों की साथ किराए से रहती हैं। गुरुवार को ग्वालियर के घर की मकान मालकिन आंटी मालनपुर उसके घर पहुंची थीं। आंटी ने उसे बताया था कि मम्मी का फोन आया है और कपड़े खरीदने के लिए ग्वालियर बुला रही हैं। शाम करीब 4 बजे छात्रा आंटी के साथ ग्वालियर आ गई। फिर आंटी कुछ काम से कहीं चली गई और छात्रा से कह गई थीं कि यही रुकना मम्मी तुमकों यहीं से ले जाएंगी। छात्रा गोला का मंदिर पर सब्जी के ठेलों के पास में बैठी रही। यहीं थोड़ी देर बाद रेश्मा आंटी आई, जो भिंड में उनके पड़ोस में रहती हैं। रेश्मा को छात्रा पहचानती थी। रेशमा ने छात्रा से पूछा कि वह यहां क्या कर रही है, तो छात्रा ने बताया कि मम्मी आने वाली हैं और उसे कपड़े दिलाने ले जा रही हैं। फिर रेशमा ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कुछ देर बाद रेशमा उसे टॉयलेट के बहाने झाड़ियों की तरफ सुनसान इलाके में ले गई। यहां बाइक सवार दो युवक पहले से मौजूद थे। इनमें से एक का नाम महेश पंडित है दूसरा उसका साथ ही। यहां महेश ने रेश्मा और अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी
वारदात के बाद महेश ने धमकाया कि किसी से कुछ कहा तो हत्या कर देगा। घटना के बाद तीनों वहां से भाग गए। किसी तरह छात्रा वहां से बाहर आई और राहगीर की मदद से मां और आंटी को सूचना दी। फिर गोला का मंदिर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *