मप्र में बीजेपी की 2023 तैयारियों शुरू, 15 नवंबर को पीएम मोदी भोपाल आएंगे

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने मिशन 2023 के लिए मैदानी तैयारियां शुरू कर दी है, बीजेपी 15 नवंबर को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम करने जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे के अनुसार वे करीब 2 घंटे भोपाल में रहेंगे। आयोजन में प्रदेश भर के करीब 4 लाख आदिवासियों को लाने की तैयारी है। प्रवास के दौरान मोदी पुनर्निमित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी कर सकते हैं।

मंत्रालय जानकारों ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम भोपाल के जंबूरी मैदान में होगा। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करीब डेढ़ लाख आदिवासियों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें दोपहर 12 से 2 बजे तक रहेंगे। आयोजन की रूपरेखा को लेकर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे अफसरों की बैठक बुलाई है। इसके बाद राज्य सरकार की तरफ से पीएमओ को प्रस्तावित कार्यक्रम भेजा जाएगा।

10 नवंबर से पहले शिवराज की 3 सभाएं होंगी
मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि 15 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी बाहुल्य शहडोल, मंडला और धार में सभाएं करेंगे। इन सभाओं में आदिवासी नेता व केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा शिवराज कैबिनेट में मंत्री विजय शाह, बिसाहूलाल सिंह व मीना सिंह मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *