एयरफोर्स दुर्घटनाओं विमान की अनदेखी, आग लगने से प्लेन का पेट्रोल टैंक बॉर्डर के पास फिकवाया

ग्वालियर. दुश्मन देश को दहलाने वाला भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 गुरूवार की सुबह भिण्ड में क्रैश हो गया। लड़ाकू विमान का मलबा भिण्ड जिले के बबेड़ी गांव के मनकावाद के खेतों में गिरा। विमान का मलबा खेत में 10 फीट गहराई तक मिट्टी में धस गया। विमान हादसे के बीच तेज धमाके की आवाज सुन गांव भी दहल गये। उन्होंने आसमान से आग की लपटों के साथ आते हुए गिरता हुआ देखा है। यह फायटर प्लेन विमान रूटीन अभ्यास के लिये पालयट ने लगभग 9 बजे ग्वालियर भारतीय वायुसेना एयरबेस से उड़ान भरी। विमान उत्तरप्रदेश के इटावा जिले की सीमा के ऊपर उड़ान भरते समय तकनकी खराबी आ गयी और विमान में आग लग गयी। पायलट विमान को सुरक्षित लाने के प्रयास में वापिस ग्वालियर विमानतल की ओर लाने लगा। इसी वक्त आग की लपटें तेज हुई तो इटावा जिले के ऊइी और भिण्ड जिले के फूप थाना के बीच चम्बल नदी की बीहड़ों में विमान का पेट्रोल टैंक गिर गया और इसके बाद विमान उड़ता हुआ (हवाई दूरी लगभग 12 किमी) भिण्ड शहर के पास बबेड़ी गांव में लगभग 9.30 बजे खेतों में जा गिरा यह मलबा बाजरा के खेतों में जा गिरा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *