उज्जैन के रामघाट पर शुरू हुई फिल्म ओ माय गॉड-2 की शूटिंग
उज्जैन. अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड-2 की शूटिंग रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट पर हुई। एडीएम संतोष टेगौर ने बताया कि फिल्म की यूनिट को 21 अक्टूबर से 5 नवंबर तक उज्जैन शहर के विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग करने को अनुमति दी गई है। एडीएम संतोष टेगौर के अनुसार इस फिल्म की महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भी शूटिंग होगी। इससे श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। पहले की ही तरह वे अपने आराध्य के दर्शन कर पाएंगे।
फिल्म यूनिट के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया
श्रद्धालु और फिल्म यूनिट को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया। इधर फिलम यूनिट से जुड़े लोगों ने कहा कि उज्जैन बहुत संुदर और स्वच्छ शहर है। यहां पर्यटक आए, ऐसी की धरोहर यहां है और यही बात हमें यहां फिल्म शूट करने के लिए खींच लाई।
पहले हो चुकी वेब सीरिज की शूटिंग
इसके पहले यहां फिल्म और वेब सीरिज की शूटिंग हो चुकी है। कुछ दिन पहले नगर निगम के ग्रांड होटल सहित विभिन्ना स्थानों पर एक अन्य फिल्म की शूटिंग हुई थी। जानकारों का कहना है कि जब किसी शहर, गांव या प्रदेश में फिल्म की शूटिंग होती है तो उसकी ब्रांडिंग से पर्यटन बढ़ता है। इससे होटल व्यवसाय फलता-फूलता है और कई लोगों को रोजगार भी मिलता है। स्थानीय कलाकारों को फिल्म में काम करने का भी अवसर भी मिलता है।
