अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगरागमन . सहज, सरल एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी कॉ- अरुण भगोलीवाल
ग्वालियर भारतीय स्टेट बैंक के ग्वालियर अंचल के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिवस है जब उनके सर्कल के महासचिव जो हाल ही में ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन में अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के पश्चात प्रथम बार नगर में पधार रहे हैं । ग्वालियर अंचल के स्टेट बैंक कर्मियों ने अपने नेता के स्वागत की जोरदार तैयारियां की हैं इन सब पर विस्तार से चर्चा करते हुए स्टेट बैंक एम्पलाइज यूनियन ग्वालियर अंचल के उप महासचिव कॉ रहीम खान ने बताया कि संघ के महासचिव कॉ अरुण भगोलीवाल का जन्म 4 जुलाई 1964 को भोपाल में हुआ था उनकी संपूर्ण शिक्षा.दीक्षा भी भोपाल में संपन्न हुईए उन्होंने गणित विषय से स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है तथा वर्ष 1984 में भारतीय स्टेट बैंक में रोकडिया पद पर उनकी नियुक्ति हुई । कॉण् अरुण भगोलीवाल स्कूल एवं महाविद्यालय स्तर पर खेलों के प्रति विशेष रुचि रखते थे तथा उनकी वॉलीबॉल के खेल में महारथ हासिल थी । उन्होंने मध्यप्रदेश की वालीबॉल टीम में जूनियर तथा सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व भी किया । इसके अतिरिक्त वे फुटबॉलएबॉस्केटबॉल एवं क्रिकेट खेल में भी सक्रिय रहे । बैंक की वॉलीबॉल टीम में वे वर्षों तक कप्तान के रूप में खेलते रहे । कॉण् भगोलीवाल भोपाल स्थित खेलकूद की विभिन्न कमेटियों में पदाधिकारी भी रह चुके हैं । बैंक में अपने साथियों के आग्रह पर उन्होंने बैंक की ट्रेड यूनियन में भागीदारी की तथा स्थानीय प्रधान कार्यालय भोपाल में वह सर्वप्रथम कम उम्र के स्थानीय सचिव के रूप में निर्वाचित होने वाले कर्मी के रूप में उन्होंने अपना नाम दर्ज किया । इसके पश्चात अपने उत्तम कार्यए मृदुभाषीए मिलनसारिता तथा सभी को साथ लेकर चलने के उनके व्यवहार के कारण वह अत्यंत लोकप्रिय हो गए तथा निरंतर यूनियन की गतिविधियों में आगे बढ़ते रहें । सर्कल स्तर पर सर्वप्रथम वे सहायक महासचिव पद पर तत्पश्चात मुख्यालय में उप महासचिव के पद पर निर्वाचित हुए तथा दोनों ही पदों पर उन्होंने कुशलतापूर्वक कार्य संपादन किया । उनकी कार्यकुशलता तथा लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें शीघ्र ही मंडल कल्याण समिति में सचिव के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई । सचिव सीडब्ल्यूसी पद का निर्वहन उन्होंने निरंतर 12 वर्षों तक किया एवं भोपाल मंडल के खाते में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज कराई । वर्ष 2009 में भोपाल सर्कल में नए श्रमिक संघ के गठन पर उन्हें अध्यक्ष पद पर का दायित्व दिया गया तत्पश्चात वर्ष 2010 में कॉण् अरुण भगोलीवाल को संघ में महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया ।स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के अभी तक चार त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न हुए हैं जिसमें कॉण् अरुण भगोलीवाल एवं उनकी संपूर्ण टीम लगातार निर्विरोध निर्वाचित होती चली आ रही है । राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के चुनावों में वर्ष 2015 एवं वर्ष 2018 में कॉए वअरुण भगोलीवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्विरोध निर्वाचित हुए तथा इस वर्ष 2021 में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है । इसके अतिरिक्त कॉण् भगोलीवाल नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्पलाइज ;एनसीबीईद्ध जो बैंकिंग उद्योग के कर्मियों हेतु प्रबंधन तथा केंद्र सरकार के साथ सेवा.शर्तों एवं वेतन.भत्तों के निर्धारण हेतु समझौते करती है में कॉण् अरुण भगोलीवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष है । इस पद के दायित्व निर्वहन में उन्होंने बैंक कर्मियों के 10वें एवं 11वे वेतनमान पर हस्ताक्षर किए थे ।स्टेट भोपाल सर्कल के कर्मचारी संघ तथा सहकारी साख समिति को कार्यकुशलताए पारदर्शिता तथा सदस्यों के हितार्थ तथा कल्याणार्थ किए जाने वाले कार्यो के कारण आईएसओ9001.2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है ।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तमाम डिप्टी जनरल सेक्रेटरी उपाध्यक्ष एवं सहायक महासचिव ग्वालियर पधार रहे हैं जिसमें बिलासपुर से राजेश रावत रायपुर से विजय बक्शी, नरेश साहू भोपाल से धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रबौध पाठक, सुभाष बोराना, जबलपुर से प्रशांत खरे, नवीन पांडे इंदौर से कमल जोशी, महेश जोशी और ग्वालियर अंचल की हमारी पूरी टीम उपाध्यक्ष हर्ष अरोरा, एजीएस शैलेश यादव, संजय खंडेलवाल, बलवीर विनोद गौर, सुनील शर्मा, प्रकाश तिवारी, सादिक खान, अजय तिवारी, संजय वर्मा, अंकुर शाक्यवाल, सौरभ रघुवंशी, बृजमोहन सुमन, धर्म सोनी, भावसिंह यादव एवं अनुराग गुप्ता, चंद्राय टूडू, नवल चंद मीणा, प्रदीप त्रिपाठी और रवि प्रकाश मीना, रवि रंजन ग्वालियर के हमारे साथी इफ्तिखार अहमद, विवेक रंजन, घोषाल भानु अवस्थी, संतोष सिंह, विवेक शर्मा, ब्रजराज कंसाना, सागर लछवानी और महिला प्रतिनिधि मंजू भगत, लतिका बजाज इत्यादि साथियों के अलावा मध्यप्रदेश के पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया के सभी साथी नेता को बधाई देने के लिए ग्वालियर में एकत्रित हुए हैं।
