एनसीबी के टारगेट पर कई स्टार किड्स, एक प्रोड्यूसर की बेटी, एक्ट्रेस की बहन, एक्टर की बेटी व भतीजे को भेजा जा सकता है समन

मुंबई. आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद अब धीरे-धीरे इनके संपर्क में रहने वाले कई स्टार किड्स भी एनसीबी की रडार पर आ गए हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस और अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए एनसीबी ऑफिस बुलाया गया था। उनसे तकरीबन सवा 2 घंटे पूछताछ हुई है। सुबह 11 बजे उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एनसीबी के करीबी सूत्र ने बताया कि आर्यन खान के टच में रहने वाले एक बड़े प्रोड्यूसर की बेटी, एक एक्टर के भतीजे, एक बड़े एक्टर की बेटी और एक बड़ी एक्ट्रेस की बहन भी एनसीबी के रडार पर हैं। आर्यन के साथ इनके चैट भी मिले हैं।

यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आर्यन ने इनसे ड्रग्स को लेकर कोई बात की थी या नहीं। एनसीबी के हाथ आर्यन के जो चैट्स लगे हैं, वे काफी पुराने हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि इनमें से एक ने देश भी छोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक ये सभी आर्यन के साथ एक वॉट्सऐप ग्रुप का हिस्सा हैं। आने वाले समय में एनसीबी इन्हें भी पूछताछ के लिए समन कर सकती है।

के.आर.के ने भी किया ऐसा ही दावा
खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले बॉलीवुड अभिनेता केआरके (कमाल आर खान) ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि आर्यन खान के ड्रग्स केस में गिरफ्तार होने के बाद बॉलीवुड के बहुत से स्टार किड्स भारत छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘मेरे सूत्रों के अनुसार आर्यन खान की घटना के बाद कई सेलिब्रिटी के बच्चे भारत छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं! उन्हें लगता है कि अगर आर्यन खान के साथ ऐसा हो सकता है तो किसी के साथ भी हो सकता है!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *