बेटी को लेकर में लेकर महिला डीएसपी कर रही थी ड्यूटी, सीएम शिवराज सिंह ने बेटी को किया प्यार और दिया आर्शीवाद
नई दिल्ली. मप्र के सीएम शिवराजसिंह चौहान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक महिला पुलिसकर्मी की बेटी दुलारते दिख रहे हैं। वीडियों में डीएसपी मोनिका सिंह अपनी डेढ वर्ष की बच्ची को लेकर ड्यटी कर रही है। सीएम के दौरे के बीच हेलीपैड पर सुरक्षा में उनकी ड्यूटी लगी थी। दरअसल घर में बच्ची को कोई देखने वाला नहीं था। इसलिये वह स्वयं बच्ची को गोद में लेकर ड्यूटी कर रहीं थी।
सीएम ने किया बच्ची को प्यार
सीएम शिवराज सिंह चौहान जब यहां से वापिस जाने लगे तब उनकी नजर डीएसपी मोनिका सिंह की बेटी पर पड़ी तो वह हेलीकॉप्टर के पास से लौटकर वापिस आये और बच्ची को प्यार किया और डीएसपी के काम की प्रशंसा की। डीएसपी मोनिका सिंह धार में पदस्थ है। जब सीएम शिवराजसिंह हेलीपेड पर पर पहुंचे तो उस बीच अटेण्डर के पास बेटी को छोड़कर वायरलेस सेट हाथ में लिये ड्यूटी में जुटी थीं, तभी बेटी रोने लगी और उन्होंने फिर उसे गोद में लिया और बेल्ट से बांध लिया। इसी बीच सीएम ने जब उन्हें देखा तो वापिस लौटे और आकर छोटी बच्ची को प्यार किया और डीएसपी से कहा कि आप बहुत अच्छा काम कर रही है।
