सिंघु बॉर्डर पर निहंगों ने मजदूर को मारा, गाजीपुर बॉर्डर से किसानों ने बैरिकेड्स हटाए

नई दिल्ली. सिंघु बॉर्डर पर निहंगों को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है, यहां आज पोल्ट्री फार्म के एक मजदूर की पिटाई का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार निहंग मुर्गा लेने गए थे इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी हुई तो मजदूर को पीट दिया। कुछ दिनों पहले ही सिंघु बॉर्डर पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। युवक को 100 मीटर तक घसीटा गया एक हाथ काट दिया और शव को किसान आंदोलन मंच के सामने लटका दिया गया।

वहीं कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, इस बीच गुरूवार को दिल्ली से सटी गाजीपुर बॉर्डर पर उस समय हलचल तेज हो गई जब राकेश टिकैत की अगुवाई में किसानों ने बैरिकेड्स को हटाना शुरू कर दिया। किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने ये बैरिकेड्स लगाए है। राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों ने रास्ता नहीं रोका है। आवागमन की सुविधा के लिए वे ये बैरिकेड्स हटा रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि किसान दिल्ली जाएंगे और संसद भवन के सामने धरना देंगे। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर किसान और दिल्ली पुलिस एक बार फिर आमने-सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *