मप्र के सभी शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढ़ेगा

भोपाल. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। सरकारी कर्मचारियों को ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा इसके साथ ही अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो जाएगा। कोरोना काल में राज्य की वित्तीय स्थिति बुरी तरह प्रभावित होने से शासकीय सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित रखी गई थी। मध्य प्रदेश ने अब यह निर्णय लिया है कि इस लंबित वेतनवृद्धि का 50 प्रतिशत नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा। लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50 प्रतिशत राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान की जाएगी।

राज्य सरकार ने 7 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढ़ा दिया है। यह राशि अक्टूबर के वेतन में जुड़कर नवंबर में मिलेगी। यानी महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो जाएगा। इसी तरह राज्य सरकार ने अब यह निर्णय लिया कि इस लंबित वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) का 50 प्रतिशत नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा। लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50 प्रतिशत राशि मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन से दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *