शाहरुख खान व अनन्या पांडे के घर एनसीबी ने छापा मारा, दोपहर 2 बजे पेश होने का समन

मुंबई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुरुवार को शाहरुख खान और अनन्या पांडे के घर छापेमारी की। एनसीबी ने आज दोपहर 2 बजे अनन्या को पूछताछ के लिए बुलाया है। शाहरुख से पहले अनन्या के घर एनसीबी की टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी। अनन्या का घर मुंबई के बांद्रा में है। मालूम हो कि अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं।

बताया जा रहा है कि शाहरुख घर पर ही मौजूद हैं। बुधवार को ड्रग्‍स केस में याचिका खारिज होने के बाद जेल में बंद आर्यन खान से मिलने उनके पिता और शाहरुख खान मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। पिता और पुत्र के बीच तकरीबन 18 मिनट तक मुलाकात चली। हालांकि, जेल प्रशासन नियम के मुताबिक, सिर्फ 10 मिनट की मुलाकात की बात मान रहा है।

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में में आर्यन खान के साथ बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस की चैट्स भी एनसीबी को मिली है। एनसीबी के हाथ लगे आर्यन के कुछ चैट में वे इस एक्ट्रेस के साथ ड्रग को लेकर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। एनसीबी ने इसे सबूत के रूप में अदालत के सामने पेश किया है। यह भी कहा जा रहा है कि यह एक्ट्रेस क्रूज पर मौजूद थीं और शुरू में एनसीबी ने उन्हें जाने दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *