मिराज 2000 भिण्ड के बबेडी गांव में क्रैश

ग्वालियर. हर दिन की तरह सुबह मिराज 2000 अभ्यास उड़ान पर थे अचानक तकनीकी खराबी आने की वजह से भिण्ड के भारौली थाना क्षेत्र के तहत बबेडी गांव के पास फायटर प्लेन क्रैश हो गया और खेत में जा गिरा है। तत्काल बचाव दल घटनास्थल के लिये रवाना कर दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है फायटर प्लेन को अकेले ही पायलट फ्लाइट लेफ्निेंट अभिलाष उड़ा रहे थे। फायटर प्लेन के क्रैश से पहले इजेक्ट कर गये थे। अभी पायलट अभिलाष सकुशल सुरक्षित है।

गांव वालों के मुताबिक घटना सुबह 8 बजे के आसपास की है। आसमान में विमान से धुआं निकला और अचानक नीचे आने लगा। इसी दौरान आसमान में पैराशूट दिखा, जिसे एक जवान लटका था। विमान जहां गिरा, वहां बड़ा गड्‌ढा बन गया। विमान के गिरते देख गांव में हड़कंप मच गया। गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की सूचना ग्वालियर एयर फोर्स के अफसरों को दे दी गई है। उनकी टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

पायलट ने लैंडिंग की, पैर में चोट

विमान के क्रैश होने से पहले पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष पैराशूट लेकर कूद गए। उनके पैर में चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *