पुलिस स्मृति दिवस पर देश के शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की

ग्वालियर. एसएएफ की 14वीं बटालियन के परिसर में 62वॉ शहीद स्मृति दिवस पर पुलिस अधिकारियों पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यअतिथि आईजी अविनाश शर्मा परेड़ की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यअतिथि आईजी अविनाश शर्मा ने संबोधित करते हुए कि हमारे देश जवानों देश की आनबान शान के लिये अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। 21 अक्टूबर हम उन शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन करते हैं। शहीदों की नामावली को आईजी को सौंपा गया। इसके उपरांत आईजी अविनाश शर्मा ने शहीदों पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद सेवानिवृत्त आईजी रामललाल वर्मा, डीजीआई राजेश हिंगनकर, एसपी अमित सांघी, सेवा निवृत्त कमाण्डेंट दिनेश शर्मा, पूर्व गृहराज्यमंत्री नारायणसिंह कुशवाह, एएसपी पंकज पांडे, सत्येन्द्रसिंह तोमर और पुलिस बल ने पुष्पांजलि अर्पित की। अंत में कमाण्डेंट आलोक सिंह शहीदों की नामावली के वाचन के पश्चात् पुष्प चक्र अर्पित किया।
21 अक्टूर पुलिस स्मृति दिवस का महत्व
पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। पुलिस स्मरण दिवस के महत्व के बारे में सीआरपीएफ की बहादुरी का एक क़िस्सा है, गौरतलब है कि आज से 55 वर्ष पहले 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत – तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख में ‘हाट-स्प्रिंग‘ में तैनात किया गया था। कम्पनी को टुकड़ियों में बांटकर चौकसी करने को कहा गया। जब बल के 21 जवानों का गश्ती दल ‘हाट-स्प्रिंग‘ में गश्त कर रहा था। तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया। तब बल के मात्र 21 जवानों ने चीनी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। हमारे बल के लिए व हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिउस बल के इन बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केन्द्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा ‘‘पुलिस स्मरण दिवस‘‘ के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *