चीन को जवाब देने के लिए भारत ने अरूणाचल बॉर्डर पर तैनात किए एम-777 होवित्जर व बोफोर्स तोपें
अरूणाचल प्रदेश. भारत ने पूर्वी लद्दाख और उत्तराखंड के बाद अब अरूणाचल प्रदेश से लगने वाली सीमा पर मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। चीन की हरकतों को देखते हुए भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के नजदीक 40 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वालीं अल्ट्रालाइट एम-777 हावित्जर तोपों को तैनात किया है। ये तैनाती स्वीडन की बोफोर्स तोपों के अतिरिक्त अत्याधुनिक एल 70 विमानभेदी तोपों के अलावा की गई है।
सीमा पर सैन्य क्षमताओं वाले गांव बसा रहा ड्रैगन
चीन ने अरूणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर सेना की तैनाती और कंस्ट्रक्शन गतिविधियां तेज कर दी है। बॉर्डर के पास चीन ऐसे गांव बना रहा है जो सैन्य गतिविधियों के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते है। भारत भी चीन की इन हरकतों को ध्यान में रखते हुए अपनी स्ट्रैटजी बना रहा है। ये जानकारी ईस्टर्न आर्मी कमांडर लेक्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने दी है।
अरुणाचल प्रदेश में पिछले महीने हुई थी झड़प
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में पिछले महीने भारतीय जवानों की चीन के सैनिकों से झड़प हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चीन के 200 सैनिक तिब्बत की तरफ से भारतीय सीमा में घुस आए थे, जिन्हें भारतीय जवानों ने खदेड़ दिया।
