वॉट्सऐप चौट ने रोकी आर्यन खान की जमानत, कोर्ट ने माना आर्यन के पेडलर्स व सप्लायर से भी गठजोड, लंबे समय से ड्रग एक्टिविटी में शामिल थे
मुंबई. आर्यन खान को जमानत न मिलने के पीछे उसकी वॉट्सऐप चेट सब से अहम सबूत बनी है। मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने माना है कि आर्यन लंबे समय से अवैध ड्रग एक्टिविटी में शामिल था। चैट से यह भी पता चलता है कि आर्यन के ड्रग पेडलर्स और सप्लायर के साथ ताल्लुकात है। मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी जमानत देने से इनकार कर दिया है। स्पेशल जज वीवी पाटिल ने अपने ऑर्डर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की इस दलील को माना कि भले ही आरोपी का पिछला इतिहास नहीं रहा है लेकिन उसकी वॉट्सऐप चैट से पता चलता है कि वह लंबे अरसे से अवैध ड्रग एक्टिविटी में शामिल है।
आर्यन को ड्रग्स की पूरी जानकारी दी थी
कोर्ट ने कहा कि भले ही आर्यन के पास कोई अवैध ड्रग नहीं मिला, लेकिन अरबाज मर्चेट के पास से 6 ग्राम चरस मिला था। हालात को देखने से पता चलता है कि आर्यन को अरबाज के पास ड्रग होने की पूरी जानकारी थी। जजमेंट में बताया गया है कि आर्यन और अरबाज दोनों लंबे समय से दोस्त है। दोनों इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर साथ ही आये थे। दोनों ने बयान दिया है कि वे अपने उपयोग और आनंद के लिये यह अवैध ड्रग साथ लेकर आये थे। आर्यन को यह भी पता था कि अरबाज ने अपने जूतों में ड्रग्स छिपाई हैं।
जमानत मिली तो फिर ड्रग्स ले सकता है
कोर्ट ने कहा कि आर्यन जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से इस तरह की एक्टिविटी फिर से नहीं करेगा, यह मानने की कोई वजह नहीं है। यानी, जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से ड्रग्स लेना शुरू कर सकता है।
