एक दिन में 2 जगह लूटी सोने की चेन, ग्वालियर के ज्वेलर्स पर एफआईआर दर्ज
ग्वालियर. भिण्ड जिले में 16 अक्टूबर की शाम को चेन लूट की 2 घटनायें घटी। एक घटना बुजुर्ग महिला के साथ घटी। दूसरी अटेर रोड बंवा के पास की। पुलिस ने इन लूटों में एक का खुलासा किया है। बुजुर्ग महिला से लूट की घटना का आरोपी भिण्ड का रहने वाला था। उसने चेन लूट करने के बाद ग्वालियर के एक ज्वलेर्स को 27, 500 में बेची थी। जिसमें ढाई हजार रूपये आरोपी ने शराब व खाने पर खर्च किये। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और जेल भेज दिया।
क्या है पूरा मामला
फरियादी समर जैन पुत्र संजय कुमार जैन निवासी कॉपरेटिव बैंक के पास सदर बाजार भिण्ड ने 16 अक्टूबर को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दादी विमला देवी जैन ; 85द्ध से अज्ञात बदमाश ने चेन लूट की वारदात की हैए इस पर से थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया था। अज्ञात आरोपी मुंह बांधकर घटना को अंजाम देना बताया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की। आरोपी की कद काठी के मुताबिक तलाश की गई।
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली राजकुमार शर्मा द्वारा आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें संदिग्ध व्यक्ति मिलाए जिसकी पहचान अमित सोनी पुत्र ओमप्रकाश सोनी निवासी महावीरगंज के रुप में हुई।आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि सोनागिर ज्वैलर्स के पास से एक वृद्ध महिला से उसके गले से सोने की चेन लूटी थी। चैन लूट की वारदात के बाद ग्वालियर सराफा बाजार में मां पीताम्बरा ज्वेलर्स के दुकान मालिक संजय सोनी को 27500 रुपये में बेचना स्वीकारा। आरोपी ने बताया कि लूट की चेन को बेचने के बाद 2500 रुपए खाना और शराब में खर्च किए। आरोपी से शेष रकम पुलिस ने बरामद कर ली।
ज्वेलर्स पर एफआईआर दर्ज
उक्त घटना में भिण्ड पुलिस ने ग्वालियर के मां पीताम्बरा ज्वेलर्स को भी आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार उक्त ज्वैलर्स द्वारा लूट की चेन को खरीदा था। ज्वैलर्स मालिक संजय सोनी पर पुलिस ने लूट का सामान खरीदने के आरोपी में आरोपी बनाया है। पुलिस ने बताया कि उक्त ज्वेलर्स से चैन को बरामद जल्द किया जायेगा।
लुटेरे हुए गायब
एक दिन में 2 घटनायें होने के बाद पुलिस चकरघिन्नी थी पुलिस ने एक घटना का खुलासा कर दिया है। वहीं, इमलाला निवासी महिला बेवी अपने भाई के साथ घर आयी थी। तभी मोटरसाईकिल सवार 3 बदमाशों ने चेन लूट की घटना का अंजाम दिया था। उक्त मामले में पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज है और इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को तलाश में अभी तक असफल साबित हो रही है।
