सराफा कारोबारी के 20 लाख के सोने के जेवरात के साथ बदमाषों को किया गिरफ्तार

ग्वालियर. हॉलमार्क लगवाने के लिये निकला युवक हॉलमार्क लगवाने पहुंचा ही नहीं बल्कि एक्टिवा बुलाई और मौके से गायब हो गया। मुख्य आरोपी एक्टिवा लेकर निकला तो पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया। इस घटना में 4 आरोपी थे जिसमें 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों से 70 प्रतिशत ज्वेलरी की बरामदगी हो गयी और 20 प्रतिशत शेष अभी एक आरोपी फरार हैं। जिसको पकड़ने के लिये पुलिस पार्टी रवाना कर दी गयी है।
पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सूचना प्राप्त हुई कि सराफा कारोबारी के सोने के जेवरात लेकर भाग जाने वाले बदमाशों को रिठोरा तिराहा मालनपुर पर देखा गया है। थाना कोतवाली पुलिस तथा क्राईम ब्रांच ग्वालियर की संयुक्त टीम बनाकर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु भेजा गया। बताये स्थान रिठोरा तिराहा मालनपुर पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम की घेराबंदी को देख कर दो संदिग्ध व्यक्तियों ने वहां से भागने का प्रयास किया, जिनको पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये बदमाषों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सोने के जेवरात को लेकर भाग जाना स्वीकार किया।दोनों बदमाषों की निषादेही पर उनके तीसरे फरार साथी को ग्वालियर शहर से गिरफ्तार कर पकडे़ गये तीनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा ले जायेे गये जेवरात में से 08 जोड़ी मंगलसूत्र मय काले मोती के, 05 जेंट़स अंगूठी, 19 जोड़ी सोने की बाली, 05 जोड़ी झाले, 01 सोने की चैन कुल वजनी 275 ग्राम, 01 एप्पल का मोबाइल एवं 10 हजार रूपये नगद बरामद किया गया। है।
ज्ञात हो 10 अक्टूबर को फरियादी सराफा कारोबारी द्वारा थाना कोतवाली आकर लिखित रिपोर्ट की थी। उन्होने अपने दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को 08 सोने की चैन, 08 मंगलसूत्र, 30 लेडिज अंगूठी, 11 जेंट्स अंगूठी, 05 जोड़ी कान के झाले, 21 जोड़ी कान की बाली कुल वजन 490 ग्रामकीमती 20 लाख रूपये के हॉलमार्क लगवाने हेतु आमोला सेंटर भेजा था। काफी समय तक मेरे कर्मचारी के वापस न आने पर मेरे द्वार आमोला सेंटर पर फोन लगाकर अपने कर्मचारी के संबंध में जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि वह जेवरात लेकर वहां पहुंचा ही नहीं, इस पर से मेरे द्वारा कर्मचारी से घर पर भी पता कराया तो वह घर पर नहीं मिला। जिससे मुझे पूर्ण विश्वास हो गया कि वह मेरे जेवर लेकर भाग गया है।
बरामद ज्वेलरी
08 जोड़ी मंगलसूत्र मय काले मोती के, 05 जेंट़स अंगूठी, 19 जोड़ी सोने की बाली, 05 जोड़ी झाले, 01 सोने की चैन कुल वजनी 275 ग्राम, 01 एप्पल का मोबाइल एवं 10 हजार रूपये नगद।
क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिये हैडकान्स्टेबल अर्चना कंसाना, एसआई नितिन छिल्लर और आरक्षक प्रदीप यादव, कपिल पाठक ने कड़ी मेहनत करके बदमाशों को दबोचने में कामयाबी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *