नर्सिंग होम संचालक डॉ. महेश्वरी ने सराफा व्यापारी अजीत जैन पर दर्ज कराई एफआईआर

ग्वालियर. सराफा व्यापारी परिवार ने डॉक्टर को दोस्ती में धोखा दिया है व्यापारी परिवार, नर्सिंग होम संचालक से उनके 1 करोड़ 97 लाख रूपये के गहने बिकवाने के लिये ले गया था। लेकिन इसके बाद न तो गहने वापिस मिले और न ही रूपये आये। घटना वर्ष 2016 लक्ष्मीबाई कॉलोनी की है। सराफा व्यापारी ने कुछ चेक बतौर सिक्युरिटी दिये। लेकिन वह भी बाउंस हो गये। आखिर में परेशान होकर डॉक्टर ने पड़ाव थाना पुलिस को मामले की शिकायत की है। पुलिस ने सराफा व्यापारी उनके परिवार के 4 सदस्यों पर धोखाधडी की एफआईआर दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
शहर की लक्ष्मीबाई कॉलोनी निवासी वीरेन्द्र माहेश्वरी डॉक्टर हैं उनका नर्सिंग होम है। अजीत जैनए विमल कुमार जैनए अनिकांत जैन व वर्षा जैन सराफा कारोबारी हैं। सराफा बाजार में अजीत कुमार विमल चन्द्र एवं विमल ज्वेलर्स के नाम से फर्म हैए जो एक ही परिसर में चलती है। डॉक्टर व अजीत जैन के बीच पुराने पारिवारिक संबंध हैं। 2016 में उन्होंने व उनकी पत्नी और बेटी ने अपने पुराने जेवर बेचने के लिए दिए थे। इनकी कीमत 1 करोड़ 97 लाख रुपए थी। उस समय पैमेंट न होने के कारण आरोपियों ने एक साल बाद ब्याज साथ भुगतान करने का वादा किया था और बतौर सिक्युरिटी कुछ चेक दिए थे। पर एक साल गुजरने के
अच्छी कीमत में बिकवाने का दिया था भरोसा
डॉक्टर ने शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी उसके परिवारिक मित्र थे इसलिये विश्वास था। उन्होंने पुराने जेवर को अच्छी कीमत पर बिकवाने का भरोसा दिया था। जिससे वह उनके झांसे में आ गये और पुराने संबंध में होने के चलते उन पर विश्वास किया था, पर यह नहीं पता था कि वह इस तरह धोखा देंगे। अब ज बवह उनसे अपने गहने या रूप्ये वापिस मांगते हैं तो आरोपी उनसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं।
पुलिस ने बताया
इस संबंध में टीआई पड़ाव विवेक अष्ठाना ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर सराफा व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे और उसके आधार पर कार्यवाही को आगे बढ़ाया जायेगा। जिन पर आरोप हैं उनको भी थाने में बुलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *