महाराष्ट्र को अनलॉक की तैयारी, 22 अक्टूबर से पूरे राज्य में सिनेमाघर खुलेंगे

मुंबई. करीब डेढ़ साल से लॉकडाउन झेल रहे महाराष्ट्र को फिर से पूरी तरह से अनलॉक करने की तैयारी सरकार ने कर ली है। सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य के सभी बड़े मंत्रियों और एनसीपी चीफ शरद पवार के साथ गेस्ट हाउस में मीटिंग की। इसमें महाराष्ट्र में फिर से पूरी क्षमता के साथ सिनेमाघर, ट्रांसपोर्ट और अन्य चीजों को खोलने पर बात हुई है। सीएम ने महाराष्ट्र राज्य ट्रक, टेम्पो, टैंकर और बस परिवहन महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भी मीटिंग की। इसके बाद उनकी ओर से कहा गया कि कोविड-19 महामारी के कारण राज्य में ट्रांसपोर्टरों को हो रही समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों की वित्तीय दिक्कतें हल करने का भी भरोसा दिलाया।

22 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर
महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमाघर खोलने की अनुमति दे दी है। उद्धव ठाकरे ने सिनेमा ओनर्स एंड एग्जिबिटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि फायर सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम कर सिनेमाघर शुरू करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *