इतना शानदार है काशी विश्वनाथ कॉरिडोर है कि देखते रह जायेंगे, पीएम जल्द करेंगे शुभारंभ, एक्सक्लूसिव तस्वीरें

वाराणसी. उत्तरप्रदेश चुनाव से पहले वाराणसी का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनकर तैयार हो जायेगा। 30 नवम्बर तक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम पूर्ण हो जायेगा। अभी 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 30 नवम्बर के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी किसी भी दिन काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन कर सकते हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मार्च 2019 में पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्टर कीशुरूआत की थी। करीब 400 करोड़ रूपये की लागत से निर्माण किये जा रहे इस काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की एक एक एक्सक्लूसिव तस्वीर देखिये।

गर्भगृह से लगे बाकी विग्रहों को परिसर के पास ही बनाया जाएगा। परिसर में 34 फीट ऊंचाई वाले चार गेट हैं। पूरे परिसर में मकराना और चुनार के पत्थर लगाए जा रहे हैं।
कॉरिडोर से बढ़ी काशी विश्वनाथ मंदिर की भव्यता

 

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बनने से काशी विश्वनाथ मंदिर की भव्यता और दिव्यता बढ़ चुकी है। काशी विश्वनाथ मंदिर सीधे गंगा तट से जुड़ चुका है। अब श्रद्धालु सीधे गंगा जी में स्थान या आचमन करके काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में तैयार किये जा रहे भवन

Kashi Vishwanath Corridor is Divine

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में कई अहम चीजें भी तैयार की जा रही है जैसे मंदिर चौक, मुमुक्षु भवन, सिटी म्यूजियम, वाराणसी गैलरी, यात्री सुविधा केन्द्र, आध्यात्मिक पुस्तक केन्द्र, पर्यटक सुविधा केन्द्र, वैदिक भवन, जलपान केन्द्र, अन्न क्षेत्र और दुकानें हैं।
मंदिर परिक्रमा पथ बन कर हुआ तैयार

यह काशी विश्वनाथ धाम का पूर्वी प्रवेश द्वार। यहां से मंदिर का स्वर्ण शिखर दिखाई दे रहा है।

काशी विश्वनाथ मंदिर के चारों ओर एक परिक्रमा पथ का भी निर्माण हो चुका है। इसके अलावा जो प्राचीन मंदिर थे, उनको भी कॉरिडोर में संरक्षित करके रखा गया है। उन प्राचीन मंदिरों को भी सही किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी को जल्द दे सकते तोहफा

भूकंप और भूस्खलन की स्थिति में भी मुख्य मंदिर परिसर की दीवार की मजबूती को बनाए रखने के लिए पीतल की प्लेटें इस्तेमाल की गई हैं। निर्माण कार्य 30 नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में पीएम नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और सांसद बने। देश के पीएम होने के साथ-साथ नरेन्द्र मोदी वाराणसी से लोकसभा के सांसद भी है। एक सांसद होने के नाते पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र का विशेष ख्याल रख रहे हैं। पीएम मोदी बहुत जल्द वाराणसी को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का तोहफा देने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *