जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल परिसर में 17 अक्टूबर होगा डेयर डेविल शो का आयोजन

ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय और सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर की ओर से 17 अक्टूबर रविवार को दोपहर 3.30 बजे से डेयर डेविल शो का आयोजन किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत यह आयोजन जेयू के खेल मैदान पर होगा। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर की मोटरसाइकिल टीम के जाबांज इस डेयर डेविल शो में प्रदर्शन करेंगे। इस शो का मुख्य उद्देश्य स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़े गौरवशाली इतिहास के बारे में लोगों को जागरुक करना और आमजन में देश के प्रति श्रद्धाए देशप्रेम व बल के जवानों के प्रति विश्वास की भावना पैदा करना है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेयू की कुलपति प्रो संगीता शुक्ला होंगी। साथ ही कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एसपी अमित सांघी और सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर के संयुक्त निदेशक/ वीएसएम महानिरीक्षक जेएस ओबेरॉय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *