दीवाली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों 3 सौगाते मिलने की संभावना, डीए 31 तक पहुंच सकता

नई दिल्ली. दीपावाली से ठीक पहले केन्द्र कर्मचारियों को 3 बड़ी सौगातें मिलने वाली है। पहली सौगात कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) से जुड़ी, क्योंकि एक बार फिर इसमें बढ़ोत्तरी हो सकती है, दूसरी सौगात डीए एरियर पर सरकार से चल रही बातचीत पर कोई नतीजा निकल सकता है। जबकि तीसरी सौगात प्रोविडेंट फण्ड (पीएफ) से जुड़ी हुई है। पीएफ पर ब्याज दीपावली से पूर्व आपके खाते में जमा हो सकता है।
डीए फिर बढ़ सकता है
जुलाई 2021 का महंगाई भत्ता अभी तय नहीं किया गया हे। लेकिन जनवरी से मई 2021 के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रायस इंडेक्स (एआईसीपीआई) आंकड़ों से पता चलता है कि इसमें 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस तरह से 3 प्रतिशत औरा बढ़ने के बाद महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत पर पहुंच जायेगा। केन्द्र सरकार दीपावली के आसपास डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

डीए एरियर पर बातचीत पर फैसला

18 महीने से पेंडिंग एरियर का मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है, जिस पर जल्द फैसला आ सकता है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि दिवाली से पहले महंगाई भत्ता उन्हें मिल जाएगा। बताते चलें कि वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया है।

PF के ब्याज का पैसा भी मिलेगा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ से ज्यादा अकाउंट होल्डर्स को दिवाली से पहले खुशखबरी मिल सकती है। पीएफ खाताधारकों के बैंक खाते में जल्दी ही ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो सकता है। ईपीएफओ जल्द ही अपने ग्राहकों के खातों में 2020-21 के लिए ब्याज ट्रांसफर करने की घोषणा कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *