अवैध अंग्रेजी व देशी शराब 11 लाख रूपये की बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
फैक्ट्री के अन्दर अलमारी में सुरंग बनाकर रखी थी लाखों रूपये की अवैध शराब।
कार की डिक्की व पिछली शीट में केविन बनाकर शराब सप्लाई करते थे।
ग्वालियर थाना झांसी रोड क्षेत्रान्तर्गत बाराघाटा इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है तथा जोकि शहर में सप्लाई की जा रही है। एसपी द्वारा मुखबिर की सूचना पर से एएसपी शहर पूर्व राजेश दण्डोतिया को क्राईम ब्रांच तथा थाना झांसी रोड की संयुक्त टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
क्राईमब्रांच तथा थाना प्रभारी झांसीरोड संजीव नयन शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर बताये स्थान बाराघाटा इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री पर दविश दी गई। पुलिस पार्टी को तलाशी में भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा मिला, जो कि 1100 लीटर अवैध अंग्रेजी तथा 100 लीटर देशी शराब है। पुलिस को मौके से 2 संदिग्ध व्यक्ति भी मिले जो कि एटा जिला (उ0प्र0) के रहने वाले है।
पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों आरोपियों से अवैध शराब के बारे में पूछने पर उन्होेने बताया कि यहां वाहर से अवैध शराब हर महीने अतिथि जो कि शहर में एक अन्य व्यक्ति द्वारा सप्लाई की जाती थी। मौके पर पुलिस अधिकारियों द्वारा जब फैक्ट्री के अन्दर देखा तो पाया गया कि फैक्ट्री के अन्दर अलमारी बनी हुई है, जिन्हे खोलने पर अलमारी के अन्दर सुरंग बनी हुई है तथा सुरंग के अन्दरमाल रखा हुआ है। यदि अलमारी को हम साधारण रूप से खोलेंगे तो अलमारी नजर आएगी सुरंग नजर नहीं आएगी। पुलिस टीम को मौके पर से एक स्विफ्ट डिज़ायर कार मिली, तलाशी लेने पर पाया कि कार की डिक्की व पिछली शीट में कैविन बने हुए हैं जिसमें शराब छिपाकर ले जाई जा सकती है। पुलिस को मौके से एक आयशर गाड़ी भी बरामद हुई है जो कि शराब के परिवहन का काम करती थी। पुलिस को मौके से मिले दोनों आरोपियों से अवैध शराब एवं फैक्ट्री के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा जप्त दोनों वाहनों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है। जिससे पुलिस अवैध शराब का कारोवार करने वालों की जड़ तक पहुंच सकें।पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ थाना झांसीरोड में आवकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
फैक्ट्री से बरामद की गयी शराब
लगभग 1100 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 100 लीटर देशी शराब
कुल-लगभग1200 लीटर अवैध शराब अनुमानित कीमती 11 लाख रूपये, एक स्विफ्ट डिज़ायर कार तथा एक आयशर गाड़ी जप्त की गई।
