दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस लाईन ग्वालियर में किया गया शस्त्र पूजन
ग्वालियर पुलिस लाईन ग्वालियर में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अविनाश शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज राजेश हिंगणकर, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा पूरे विधि विधान से शस्त्रों एवं पुलिस के वाहनों का पूजन किया गया। शस्त्र पूजन एवं हवन कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोनए पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समस्त जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।
पुलिस लाइन ग्वालियर में आयोजित दशहरा पूजन कार्यक्रम में एएसपी मध्य श्रीमती हितिका वासल, एएसपी पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर, एएसपी ग्रामीण जयराज कुबेर तथा रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह के अलावा ग्वालियर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। दशहरा पर्व पर शस्त्र एवं वाहन पूजन का यह कार्यक्रम पुलिस द्वारा मुख्यालय के साथ.साथ जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी किया गया।
