शिया मस्जिद में ब्लास्ट, 32 लोग मारे गए, 50 से ज्यादा घायल

अफगानिस्तान. कंधार में शिया समुदाय की मस्जिद में शुक्रवार को बम धमाका हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए। विस्फोट जुमे की नमाज के दौरान हुआ। अफगानिस्तान में लगातार दूसरे शुक्रवार को शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान ने इस घटना का वीडियो जारी किया है, जिसमें बड़ी संख्या में हताहत और घायल नजर आ रहे हैं।

पिछले शुक्रवार को 100 से ज्यादा लोग मारे गए
अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में पिछले शुक्रवार को भी शिया मस्जिद में नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ था। इसमें 100 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके के समय मस्जिद में करीब 300 लोग मौजूद थे। कुंदुज के उप पुलिस प्रमुख मोहम्मद ओबैदा ने बताया कि मस्जिद में मौजूद ज्यादातर लोग मारे गए थे।

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने लिया था जिम्मा
पिछले हफ्ते हुए इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी। संगठन ने कहा कि हमारे निशाने पर शिया मुसलमान और उनके धार्मिक संस्थान हैं। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद यह देश में सबसे बड़ा हमला था। कुंदुज में संस्कृति और सूचना के निदेशक मतिउल्लाह रोहानी ने बताया कि यह आत्मघाती हमला था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *