रेलवे दुर्घटना-हावड़ा रूट पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, कानपुर-शताब्दी एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला

नई दिल्ली. हावड़ा रेलवे रूट पर शुक्रवार की अल सुबह एक मालगाड़ी के 22 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गये। इससे इस रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप्प हो गया। अप और डाउन दोनों ट्रैक बाधित हो गया है। हावड़ा-राजधानी, कानपुर-शताब्दी सहित कई ट्रेनें कैसिंल कर दी गयी है। कई गाडि़यों का रूट बदल दिया गया है। ट्रैक ठीक करने का काम किया जा रहा है। रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच कराने के आदेश दिये हैं। हादसे में चलते टूंडला कानपुर के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों को कैसिंल कर दिया गया है।
डाउन लाइन पर मालगड़ी की बोगियां पटरी से उतरने के कारण झींझक स्टेशन पर दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर झींझक स्टेशन पहुंची। ट्रेन 7 बजकर 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में ट्रेन को अप लाइन पर लाकर वापस इंजन जोड़कर इटावा भेजा गया।
क्या है घटनाक्रम
दिल्ली से कानपुर की तरफ आ रही खाली मालगाड़ी शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे अंबियापुर-रूरा स्टेशन के बीच पटरी से उतर गयी। तेज आवाज के साथ मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गये। घटना के बाद सभी स्टेशनों को संदेश दिया गया कि अप और डाउन की सभी ट्रेनें जहां-तहां रोक दी जाये। कानपुर में हावड़ा-राजधानी, कानपुर-शताब्दी सहित 7 ट्रेनें सुबह 5.15 बजे से ही खड़ी है।
अंबियापुर रेलवे मालगाड़ी
स्टेशन के पास अचानक पटरी से उतर गयी। लोको पायलट ने मालगाड़ी रोकने के प्रयास किया तो मालगाड़ी के वैगन की आपस में टकरा गये। जिसमें 3 वैगन पास से गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन की पटरियों पर जा गिरे। वहीं 5 वैगन दूसरी ओर तालाब में जा गिरे। लोको पायलट व गार्ड ने तुरंत घटना की जानकारी कन्ट्रोल रूम को दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर अप व डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बन्द कर दिया गया। वहीं, जीआरपी के साथ रेलवे स्टाफ और तकनीकी टीम रेलवे ट्रैक को ठीक करने में जुट गये हैं। डाउन लाइन पर मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरने के वजह झींझक स्टेशन पर दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर झींझक स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन 7 बजकर 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रहीं और बाद में ट्रेन को अप लाइन पर लाकर वापिस इंजन जोड़कर इटावा भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *