एयरलाइन ऑफर ट्रेन के किराये से सस्ता है हवाई जहाज का किराया, एयरलाईन कंपनियां दे रही है यह ऑफर
नई दिल्ली. अगर आप परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे है तो थोड़ा इंतजार करें, त्यौहारों का सीजन खत्म होने के बाद हवाई यात्रा (एयरप्लान फेयर) रेलवे के सफर से भी सस्ता हो जायेगा।
ट्रेन से भी सस्ता मिल रहा हवाई जहाज का टिकट
जनकारी के अनुसार मुंबई-दिल्ली रूट पर ट्रेन के सेकेण्ड एसी कोच का किराया 3575 रूपये है जबकि त्योहारी सीजन गुजरने के बाद प्लेन के सफर का किराया 2463 रूपये प्रति यात्री हो जायेगा। मुंबई-बैंगलुरू रूट पर ट्रेन के सेकेण्ड क्लास एसी कोच का किराया 1995 रूपये चल रहा है। इसी रूट पर हवाई जहाज का किराया पहले से घटकर 2125 रूपये हो जायेगा।
एडवांस बुकिंग कराने वालों को मिल रहा ऑफर
दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर ट्रेन के सेकेण्ड क्लास कोच का किराया 2570 रूपये चल रहा है। वहीं हवाई जहाज का किराया घटकर 1283 रूपये होने वाला है। सूत्रों के अनुसार अधिकतर हवाई रूट ट्रेन से भी सस्ते होने वाले हैं। हवाई जहान की एडवांस बुकिंग करने पर लोगों को ट्रेन से भी सस्ते हवाई यात्रा का ऑफर मिल रहे हैं।
नवरात्र से लेकर दीपावली तक चलता है त्यौहारी सीजन
ऐसा बताते हैं कि देश में नवरात्रि से लेकर दीपावली तक त्यौहारों का सीजन होता है। इस बीच लोगों में अपने घर लौटने के लिये महामारी मची रहती है। जिसके चलते बसों से लेकर ट्रेन और हवाई जहाज के टिकट महंगे हो जाते हैं। यह समय गुजरते ही लोगों की आवाजाही में अचानक सुस्ती आ जाती है। जिससे उभरने के लिये एयरलाइन कम्पनियां अपने टिकटों के दाम कम कर देती है।
