जम्मू कश्मीर को दहलाने के लिये पीओके के मुजफ्फराबाद आईएसआई और आतंकियों के बीच हुई बैठक

नई दिल्ली. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और कई आतंकी संगठनों के नेताओं के बीच हाल ही में बैठक हुई ऐसा बताया जा रहा है कि यह बैठक पीओके के मुजफ्फराबाद में हुई। इस बैठक में भारत और जम्मू कश्मीर को कैसे दहलाया जा सकता है। इस पर चर्चा हुई। न्यूजमेल टूडे को भारतीय खुफिया एजेंसी के सूत्रों से यह जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार 21 सितम्बर को आईएसआई अधिकारियों और आतंकी संगठनों के बीच बेहद गोपनीय यह बैठक हुई है। इस बैठक को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है।
जम्मू कश्मीर में हमले के लिये रचा गया षडयंत्र
ऐसा बताया जा रहा है कि आईएसआई और आतंकी सगठनों के बीच मुजफ्फराबाद में हुई बैठक में जम्मू कश्मीर में बड़े स्तर पर आतंकी हमले करने का प्लान बनाया गया है। बैठक में तय किया गया है कि कश्मीर में टारगेट किलिंग अधिक से अधिक की जाये। टारगेट किलिंग और हमलों की जिम्मेदारी लेने के लिये नये नये नाम से आतंकवादी संगठन तैयार किये जा रहे हैं। यह संगठन हमलों की जिम्मेदारी लेकर जांच एजेंसियों को गुमराह करेंगे। बैठक में तय हुआ था कि पुलिस के मुखबिरों, सुरक्षा बलों के साथ काम करने वालों, खुफिया विभागों में काम करने वाले कश्मीरियों की हत्या की जानी हैं।

आईएसआई ने बनाई सूची
इसके अलावा जम्मू कश्मीर में गैर कश्मीरी लोगों, बीजेपी-संघ से जुड़े लोगों को टारगेट करने का षडयंत्र रचा गया है। आईएसआई ने शुरूआती 200 लोगों की एक हिट लिस्ट भी बनाई है। जिनकी हत्या से सनसनी फैलाने की कोशिश की जायेगी। इसमें कई कश्मीरी पंडितों के भी नाम है जो पंडितों की घर वापिसी को लेकर संक्रिय हैं।
हत्याओं के लिये उन आतंकवादियों का उपयोग किया जायेगा जो अभी तक सुरक्षा बलों की नजर में नहीं है । इसके लिये बड़ी संख्या में ऐसे कश्मीरियों का उपयोग किया जायेगा जो आतंकवादियों के हमदर्द है। लेकिन लम्बे समय से किसी वारदात में शामिल नहीं रहें हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *