ट्रेनों के सामने पत्थर और कोच पर पत्थरे मारने वाले आरपीएफ ने 3 लोगों को दबोचा

ग्वालियर. ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वाले ट्रैक पर खण्डे रखने वाले 3 आरोपियों को आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह पकड़े गये आरोपी इंजन के सामने पत्थर रखते थे और उसके बाद ट्रेन के एसी कोच पर पत्थर फेंकते थे। गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपियों में से एक भिण्ड और 2 ग्वालियर के निवासी है। तीनों आरोपियों ने बताया कि वह नवरात्रि में पैदल शीतला माता मंदिर हर साल जाते है। जब ट्रैक के पास से गुजरते थे तो यह हरकत करते थे। चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने मे उन्हें मजा आता था। पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा है फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।
क्या है घटनाक्रम
दरअसल ग्वालियर रेलवे स्टेशन से झांसी की ओर जाने वाली ट्रेनों पर पथराव की 5 दिन में 2 शिकायत आई थीं। ट्रेनों के एसी कोच पर पत्थर फेंकने और ट्रैक पर खंडे रखने के मामले सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने रात को पेट्रोलिंग शुरू की। गुरुवार को जब RPF की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी तभी एजी ऑफिस पुल के पास 3 युवक पुलिस को नजर आए। युवक ट्रेन पर पथराव कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान गौरव गुर्जर निवासी ग्राम कतरोल जिला भिंड एपी एक्सप्रेस पर पत्थर उछाल रहा था। वही अन्य युवक देवेंद्र सिंह गुर्जर निवासी हस्तिनापुर और रामेंद्र गुर्जर निवासी बेहट के द्वारा रेलवे की ओएचई लाइन पर पत्थर फेंक रहे थे। पूछताछ में उसने बताया कि वह हर वर्ष नवरात्र में 9 दिन शीतला माता के मंदिर ग्वालियर से पैदल आते जाते है।
इसी दौरान जब भी रेलवे ट्रैक पर किसी ट्रेन को आते जाते देखते थे तो उसके सामने पत्थर रखने या चलती ट्रेन में पत्थर मारने जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। वहीं पुलिस का मानना है कि इनकी हरकतों से एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आरपीएफ थाना पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके विरोध संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना . इस मामले में एसआईए आरपीएफ थाना अजय कुमार का कहना है कि ट्रेन पर पत्थर फेंकने और ट्रैक पर पत्थर रखने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह पकड़े गए आरोपी इंजन के सामने पत्थर रखते और उसके बाद ट्रेन के एसी कोच पर पत्थर फेंकते थे। गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों में से एक युवक भिंड और दो ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं। वह तो अपने मजे के लिए यह काम करते थेए लेकिन इससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *