ईओडब्ल्यू ने बैंकर्स को पत्र लिखकर ट्रांजेक्शन और लॉकर की मांगी जानकारी

ग्वालियर. शिवपुरी के विजयपुरम कॉलोनी में निवासरत सहकारी साख समिति के सहायक प्रबंधक के बैंक खातों और लॉकर की जानकारी लेने के लिये ईओडब्ल्यू ने शुक्रवार को बैंकर्स को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।
कब -कब खोले गये लॉकर मांगी जानकारी
डीएसपी ईओडब्ल्यू सतीश चतुर्वेदी ने बताया है कि गुरूवार को पचावली सहकारी साख समिति के सहायक प्रबंधक माधुरी शरण भार्गव के घर जो रेड डाली गयी थी उस रेड में जो बैंक खाते सामने आये थे। उन सबको गुरूवार को ही फ्रीज कर दिया गया था।
शुक्रवार को बैंकर्स को पत्र लिखकर खातों के ट्रांजेक्शन जानने के साथ-साथ लॉकर के खोलने के संबंध में भी जानकारी मांगी है कि संबंधित ने लॉकर कब -कब खोले। लॉकर में क्या क्या है और इसकी जानकारी भी नियमानुसार जुटाने की बात डीएसपी चतुर्वेदी द्वारा कही गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *