रेलवे स्टेशन पर फूड एंड सेफ्टी टीम ने प्रशासन और पुलिस की मदद से 15 डलिया मावा व 14 डलिया पनीर पकड़ा

ग्वालियर.  त्योहारी सीजन में नकली मावा-पनीर की सप्लाई की आशंका के चलते फूड एंड सेफ्टी टीम टीम ने प्रशासन और पुलिस की मदद से रेलवे स्टेशन पर 15 डलिया मावा और शेष 14 डलिया पनीर पकड़ा है। इसे माल को ग्वालियर से भोपाल के लिए बुक करने वाले युवक को पकड़ लिया गया। इसकी सूचना पर कुछ देर बाद ही जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन ट्रेन से आए एक दलाल को तहसीलदार ने दौड़ लगाकर पकड़ा। यह युवक खुद को रेलकर्मी बता रहा था, फूड टीम भी काफी समय तक इसे रेलवे का कर्मचारी समझती रही। मौके पर डीएसपी रेल शुभा श्रीवास्तव व आरपीएफ टीआइ भी पहुंच गए थे। मावा मुरैना और भिंड के कारोबारियों का है, उन्हें फोन लगवाया तो वे नहीं आए। मावा को जब्त कर दोनों युवकों को पुलिस हिरासत में सौंपा गया।

फूड सेफ्टी के अभिहीत अधिकारी डा. संजीव खेमरिया ने बताया कि तहसीलदार कुलदीपक दुबे और टीम ने नकली मावा के साथ दलाल को पकड़ा है। दोपहर में सूचना मिली थी कि ग्वालियर से मावा भोपाल भेजा जा रहा है। मौके पर बुकिंग करने वाला शिवम सेंगर मिला, जो खुद को रेलवे का कर्मचारी बताकर व्यापारियों का माल बुक करता था। उसने बताया कि माल को भिजवाने वाला उसका साथी सुरेंद्र सिंह माहौर भी दिल्ली से ट्रेन से आ रहा है। कुछ देर बाद ट्रेन आई और तहसीलदार कुलदीपक दुबे ने पुलिस की मदद से उसे ट्रेन से पकड़ लिया।

मौके पर दलाल सुरेंद्र सिंह ने टीम को बताया कि एक डलिया पर 350 रुपये मिलते हैं। यह काम करीब दो साल से कर रहा हूं। पहले ट्रांसपोर्ट नगर में चाय की दुकान चलाता था। उसने मौके पर प्रदीप जैन को बुलाया भी लेकिन प्रदीप ने कहा कि वह गांव में है। वहीं शिवम सेंगर ने कहा कि वह तो 10-20 रुपये के लिए बुकिंग का काम करता है।

इन कारोबारियों का पकड़ा मावा
प्रदीप जैन का 713 किलो मावा
हरीराम बघेल का 525 किलो पनीर
मनोज यादव का 712 किलो मावा
इसमें लक्ष्मी मावा भंडार मोर बाजार का भी नाम आया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *