मप्र में 24 घंटे में कोरोना के 16 नए केस

भोपाल. मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 16 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मंगलवार को करीब तीन महीने बाद भोपाल में 24 घंटे में 11 पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं, इंदौर में 3 और जबलपुर में 2 केस सामने आए हैं। मंगलवार को 17 मरीज ठीक हुए हैं इसके साथ ही अभी प्रदेश में 121 एक्टिव केस हैं। भोपाल में मिले संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री है। इनमें एक बच्चा भी है। बाकी 10 मरीजों की उम्र 20 साल से ज्यादा है। ये सभी एसिमटोमेटिक हैं। अच्छी बात ये ही कि इन सभी 10 मरीजों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। भोपाल में अभी 27 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अधिकतर संक्रमितों की ट्रैवलिंग हिस्ट्री मिल रही है। इस वजह से छोटे जिलों में भी संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में पिछले 7 दिनों में 11 जिलों में 77 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल में 28 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद इंदौर में 23, खंडवा में 6, जबलपुर में 5, पन्ना में 4 और शिवपुरी और बालाघाट में 3-3 केस आए है। सागर में 2 एवं रतलाम, शहडोल, छतरपुर में 1-1 संक्रमित मिला है।

अब तक प्रदेश में मिले केस
प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 586 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 10 हजार 522 की मौत हो चुकी है। अभी प्रदेश में 121 एक्टिव केस है। वहीं, रिकवरी रेट 98 प्रतिशत के ऊपर है।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बड़ी चेतावनी जारी की है। आईसीएमआर ने मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित 9 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। काउंसिल ने अगले 8 सप्ताह यानी 2 महीने बेहद सतर्क रहने की बात कही है। एक्सपर्ट भी तीसरी लहर के लिहाज से अगले दो महीनों को अहम मानकर चल रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों को बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *