प्रदर्शनकारी ने DCP के पैर पर चढ़ा दी कार

प्रदर्शनकारी ने डीसीपी के पैर पर चढ़ाई कार
बेंगलुरू. तीन कृषि कानूनों के विरोध को लेकर भारत बन्द का असर बेंगलुरू शहर में नजर नहीं दिखाई दिया और इस दौरान वाहनों की आवाजाही सामन्य रहीं। इसके साथ ही दुकानें और ऑफिस भी खुले रहे। भारत बन्द को देखते हुए पुलिस को शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये एहतियातन सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये गये थे। ताकि संवेदनशील इलाकों में कोई अप्रिय घटना नहीं हो। इस बीच प्रदर्शनकारी ने डीसीपी धर्मेन्द्र मीणा के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी।
स्वस्थ्य है डीसीपी
ब्ेंगलुरू नॉर्थ के डीसीपी धमेन्द्र मीणा सोमवार को प्रदर्शन की ड्यूटी के दौरान बाल-बाल बच गये। जब प्रदर्शनकारियों के बन्दोवस्त के दौरान एक गाड़ी उनके पैर पर चढ़ गयी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी इस घटना से अचंभे में आ गये। फिलहाल धर्मेन्द्र मीणा ठीलक है और उनकी चोट गंभीर नहीं है। घटना के बाद पुलिस ने गाड़ी चला रहे शख्स को पकड़ लिया। जिसकी पहचान हरीश गौड़ के रूप में हुई। हरीश गौड़ा प्रो. कन्नड़ा संगठन का सदस्य बताया जा रहा है। बन्द के समर्थन में इस संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *