बैजाताल पर संजय धूपर और हर्षिता ने गाय रफी के गीत, सैलानियों रिमझिम फुहारों के बीच उठाया संगीत का आनंद
ग्वालियर. शहर के बीचों बीच मोतीमहल स्थिल बैजाताल पर शाम 5 बजे रफी के गीतों की संगीत संध्या आयोजित की गयी। जिसमें गीत, गजल और देश भक्तिपूर्ण के लगभग 30 से अधिक एकल और युगल गीतों को संजय धूपर और कुमारी हर्षिता ने 3 घंटे से अधिक बेहतर परफार्मेन्स दी। इस मौके पर बैजाताल घूमने आये सैलानियों ने रिमझिम वर्षा के बीच रफीसाहब के गीतों का लुफ्त उठाया।
यह गीत गाये
आज मौसम है बढ़ा बेइमान, आया रे खिलौने वाला, खिलौना जान कर तुमको, आज की रात मेरे दिल की सलामी, गुलाबी आंखे जो तेरी देखी, अपनी आंखों में बसा कर, अकेले अकेले कहा जा रहे हो, रंग और नूर की आवाज, कौन किसी को बांध सका, कितना प्यारा वादा, मै प्यार का रही हूं, वो जब याद आये आदि गीत गाये। फरमाईश की जिसमें युगल गीतों में संजय धूपर के साथ-साथ कुमारी हर्षिता का भी करतल ध्वनि से स्वागत किया।
इस मौके पर बैजाताल मौजूद संगीत प्रेमियों रिमझिम फुहारों के बीच गीतों का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति पूर्ण गीत जिसमें कर चले हम फिदा जानों तन साथियों के गीत पर भारत माता की जयकारों से संपूर्ण बैजाताल गूंज उठा। अंत में संजय धूपर कार्यक्रम कामयाब बनाने के लिये जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
