बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने मार गिराये 2 आतंकवादी

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले के वत्निरा इलाके में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गयी। जिसमें 2 आतंकवादी मारे गये। आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।
गोला-बारूद मिला आतंकवादियों से
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गये। तलाशी अभियान जारी है। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है।

स्पेशल इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई

बता दें कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम ने आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दिया है। स्पेशल इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया है। इसके बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई।

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग

जैसे ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे, आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।फिर एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गएहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *