जम्मू कश्मीर की डलझील के ऊपर भारतीय वायुसेना के मेगा में करतब दिखाये, सभी का मन मोह लिया सुखोई 30 ने

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना ने शनिवार की दोपहर श्रीनगर की प्रसिद्ध डलझील के ऊपर एक एयरशो का आयोजन किया गया। आसमान में सुखोई30, मिग 21 और चिनूक हेलीकाप्टर ने अपना प्रदर्शन दिखाया है। यह एयरशो आजादी के अमृत महोत्सव समारोह का हिस्सा था। इसका उद्देश्य घाटी के युवाओं को वायुसेना में शामिल होने के लिये प्रेरित करना और इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना था। आसमान में लड़ाकू विमानों के करतबों का मौजूद सैलानियों के साथ साथ स्थानीय नागरिकों ने लुफ्त उठाया।

Indian Air Force Mega Show: डल झील के ऊपर विमानों ने दिखाए करतब, अमृत महोत्सव पर एयरफोर्स का मेगा शो

यह टीम्स थी एयरशो में शामिल
जानकारी के अनुसार 13 वर्ष के बाद आसमान में यह शानदार करतब सूर्यकिरण एरोबेटिक हिस्प्ले टीम आईएएफ के राजदूत ने किया। इस एयरशो में भारतीय वायुसेना के कई विमानों का फ्लाईपास्ट शामिल था। दर्शकों ने पैरा-मोटर उड़ान और भारतीय वायुसेना की स्काई डायविंग टीम ‘‘आकाश गंगा’’ के करतब भी देखे गये। इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के सिम्फनी आर्केस्ट्रा की परफॉर्मेंस भी देखने को मिली।

एयरफोर्स के फाइटर प्लेन सूर्यकिरण डल झील के ऊपर करतब दिखाते हुए।

वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोहों के तहत एअर शो का आयोजन श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन और जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि एअर शो का थीम ‘गिव विंग्स टू यॉर ड्रीम’ है। इसका उद्देश्य घाटी के युवाओं को वायुसेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देना है।

इस एयर शो की थीम गिव विंग्स टू यूअर ड्रीम्स है। इसका मतलब है अपने सपनों को उड़ान दें।

यह एयर शो जम्मू-कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कंवेन्शन सेंटर में आयोजित हो रहा है। इसमें लेफ्टनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, वेस्टर्न एयर कमांड के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ बी आर कृष्णा समेत कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *