गुर्जर समाज के युवा शांति बनाये रखे, हम अपना पक्ष हाईकोर्ट में मजबूती से रखेंगे-गुर्जर समाज
ग्वालियर. गुर्जर मिहिर भोज की प्रतिमा की शिला पट्टिका पर लिखे गुर्जर शब्द को लेकर गुर्जर और क्षत्रिय समाज के बीच ग्वालियर चंबल संभाग में पिछले 7 दिनों से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिये गुर्जर समाज द्वारा मुरार स्थित गुर्जर धर्मशाला में बुलाई गयी बैठक में गुर्जर समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा युवाओं को शांति बनाये रखने की अपील की गयी और इसके अलावा बनाई गयी प्रशासनिक अधिकारियों की संभागस्तरीय समिति के समक्ष गुर्जर समाज अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।
गुर्जर समाज तथ्यों के साथ हाईकोर्ट में 20 अक्टूबर को पक्ष रखेंगे
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के एक पदाधिकारी ने बताया कि हमारे पास प्राचीन भारत के गुर्जर प्रतिहारबंश के प्रतापी शासक सम्राट गुर्जर मिहिर भोज से संबंधित सभी दस्तावेज मौजूद है लेकिन फिर भी जहां -जहां पर गुर्जर मिहिर भोज की प्रतिमा वर्षो पहले से स्थापित है उनसे संबंधित दस्तावेज और फोटो एकत्रित कर 20 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में अपना पक्ष मजबूती के साथ रखेंगे।
समाज द्वारा वकील तय कर हाईकोर्ट में खड़ा करेंगे
मुरार स्थित गुर्जर धर्मशाला में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि समाज आपस में धन संग्रह कर विद्वान वकील हाईकोर्ट में खड़ा करेंगे जिससे हमारे प्राचीन भारत के गुर्जर प्रतिहारबंश के प्रतापी शासक सम्राट गुर्जर मिहिर भोज से संबंधित मामले में मजबूती से अपना पक्ष रख सकें।
