यूपीएससी टॉपर ने बिना कोचिंग के घर में पढ़ाई कर पायी सफलता

नई दिल्ली. सिविल सर्विसेज परीक्षा के परिणाम आ गये हैं। इस बार भी कुछ यूपीएससी टॉपर्स की कामयाबी की कहानी लोगों के दिलों को छूते हुए जिन्दगी की नया रास्ता दिखाया गया है। यह बात उत्तराखण्ड के रूड़की की मूल निवासी सदफ चौधरी की जिनकी कामयाबी पर अब पूरा परिवार गर्व कर रहा है।
घर में पढ़ाई से पूरा किया सपना
‘‘जहां चाह-वहां राह’’ इस कहावत को साकार किया है सदफ ने जिनका कहना है कि उन्होंने अपने घर पर ही पढ़ाई कर 2 वर्षो की कड़ी मेहनत के बाद यह मंजिल को हासिल किया है। इस परीक्षा को पास करने के लिये उन्होंने कोई अलग से कोचिंग नहीं की है। बल्कि जालन्धर से बीटेक करने के बाद घर पर ही पढ़ाई कर सिविल सेवा की तैयारी की और यह मंजिल हासिल किया।
कामयाबी का श्रेय परिजनों को
यूपीएससी की परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल करने वाली शिक्षानगरी रूड़की की सदफ चौधनरी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हे। सदफ के पिता देवबंद स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में मैनेजर हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाने लिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। परीक्षा पास करने का पूरा श्रेय अपने परिवार को देते हुए सदफ चौधरी ने बताया कि यह मंजिल उनको माता पिता के आर्शीवाद से मिली है। सदफ इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के प्यार भरोसे और त्याग को देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *