यूएनजीए में पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए बोले प्रधानमंत्री कुछ लोग आतंकवाद को राजनीतिक हथियार बना रहे
न्यूयॉर्क. पीएम नरेन्द्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की और इसके बाद क्वॉड सम्मेलन में शामिल हुए। आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर रहे थे। संयुक्त राष्ट्र में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा है मैं उस देश में रहता हूं जिसे मदर ऑफ डेमोक्रेसी कहा जाता है। पीएम मोदी ने कहा है कि भारत लोकतंत्र की जननी है।
100 वर्षो में आयी सबसे बड़ी महामारी कोविड-19
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76 वें सत्र के संबोधन की शुरूआत पीएम नरेन्द्र मोदी ने अब्दुल्ला शाहिद के अध्यक्ष पद संभालने कके लिये बधाई देते हुए की। संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा है गत डेढ़ वर्ष से पूरा विश्व 100 वर्ष में आयी सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहा है। ऐसी भयंकर महामारी में जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं और परिवारों के साथ अपनी संवेदनायें व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री ने ड्रोन मैपिंग का जिक्र किया
मोदी ने कहा कि मैं अपने अनुभव से कह रहा है कि यस डेमोक्रेसी केन डिलेवर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहा करते के एकात्म मानववाद। यह पूरी मानवता का विचार है। अंत्योदय का विचार है। विकास सर्वसमावेशी और सर्वव्यापी हो या सर्वउपलब्ध हो। हमने 7 वर्षों में 43 करोड़ लोगों को बैंकिंग से जोड़ा है। 50 करोड़ लोगों को क्वालिटी हेल्थ सेक्टर से जोड़ा है।बड़ी-बड़ी संस्थाओं ने माना है कि वहां के नागरिकों के लिए जमीन का रिकॉर्ड होना जरूरी है। दुनिया में कई देशों में ऐसे लोग हैं, जिनके पास जमीन का रिकॉर्ड नहीं है। हम भारत में ड्रोन से मैपिंग कराकर लोगों को जमीन का रिकॉर्ड दे रहे हैं। इससे लोगों को बैंक लोन और ऑनरशिप दिला रहे हैं। विश्व का हर 6वां व्यिक्त भारतीय है। जब भारत विकास करता है तो दुनिया का विकास होता है। व्हेन इंडिया रिफॉर्म वर्ल्ड ट्रॉसफॉर्म।
मोदी के साथ UNGA ऑफिस में प्रधानमंत्री के साथ विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रिंगला और अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू भी हैं। एनएसए अजीत डोभाल भी इस दौरान मौजूद हैं।
UNGA क्या है
जनरल असेंबली यूनाइटेड नेशंस के 6 मुख्य अंगों में से एक है। यूनाइटेड नेशंस के सभी 193 सदस्य बराबर अधिकारों और जिम्मेदारी के साथ इसका हिस्सा हैं। UN के बजट, सिक्योरिटी काउंसिल की सदस्यता, अस्थायी सदस्यों की नियुक्ति जैसे सभी काम जनरल असेंबली के जिम्मे हैं।इसका काम इंटरनेशनल पीस और सिक्योरिटी पर डिस्कशन करना है। इनमें विकास, मानवाधिकार, इंटरनेशनल लॉ और देशों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से विवादों का निपटारा करना शामिल है। हर साल न्यूयॉर्क में UN हेडक्वार्टर में जनरल असेंबली की सालाना मीटिंग होती है। 10 जनवरी 1946 को इसकी पहली मीटिंग हुई थी।
