साईकिल रैली हमें आजादी में भाग लेने वालों की याद दिलायेगी, 320 किमी यात्रा कर दिल्ली पहुंचेगी- प्रद्युम्नसिंह तोमर

ग्वालियर. पड़ाव क्षेत्र में स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि के शहीद स्मारक पर साईकिल रैली रवाना होने से पूर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर के अलावा बीएसएफ, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहें। ऊर्जामंत्री ने कहा है कि यह रैली जहां -जहां से निकलेगी लोगों को याद दिलायेगी कि हम जिनकी वजह से आजाद हुए हैं उनका स्मरण हमें कभी नहीं भूलना चाहिये।
आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे देश में लगातार कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है, इसी क्रम में देंश की एकता अखण्डता को मजबूत रखने का संदेश लेकर बीएसएफ के जवान देश के अलग-अलग क्षेत्रों से साईकिल रैली निकाल रहे हैं। शनिवार को बीएसएफ अकादमी टेकनपुर की साईकिल रैली को ऊर्जामंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

तीन साइकिल रैली हुई है रवाना

उधर BSF टेकनपुर के डायरेक्टर IG जेएस ओबेरॉय ने बताया कि BSF तीन साइकिल रैली इस क्षेत्र से रवाना हुई हैं। एक 22 सितंबर को ओरछा से निकली है। दूसरी 23 को झांसी से रवाना हुई है और शनिवार को यह ग्वालियर से रवाना हुई है। ग्वालियर की रैली में 15 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए BSF फ्रंट लाइन ऑफ सिक्योरिटो फोर्स है। हम देश की अखंडता और एकता को कायम करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसी संदेश के साथ यह रैली निकली है। गौरतलब है कि देश इस साल आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। पूरे देश में इस तरह के कई आयोजन किए जा आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *