ग्वालियर से भिंड जा रहीं बसों में तोड़फोड, चेहरा बांधकर आए 15-20 उपद्रवियों ने बसों में तोड़फोड़ की, कई यात्री घायल
घर के बाहर खड़ी बसों में की तोड़फोड़ से फैली दहशत
ग्वालियर. न्यू विवेक नगर में आधी रात को कार सवार बदमाशों ने उत्पात मचा दिया। एक बस संचालक के घर के बाहर आकर गालियां दी और 2 बसों में तोड़फोड़ कर फरार हो गये। घटना गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की गयी है। बस संचालक ने बदमाशों की सिर्फ कार देख पाये हैं। लेकिन रजिस्ट्रेशन नम्बर और अन्य कोई भी पहचान नहीं हो पायी हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गये है। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला हैं। फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

क्या है घटनाक्रम
ठाठीपुर के न्यूविवेक नगर मेला ग्राउण्ड के पीछे रहने वाले राघवेन्द्रसिंह तोमर पुत्र कप्तानसिंह तोमर बस संचालक हैं। उनकी बसें नम्बर यूपी83 टी 4153, एमपी06 पी 0439 दरवाजे पर खडीं थी। आधी रात को हुंडई वरना और आई-20 कार से कुछ युवक आये और उनकी बसों के पास रूक गये और कुछ देर बाद दोनों कार से 3 युवक उतरे और बसों के कांच तोड़ना शुरू कर दिये। बसों की तोड़फोड़ की आवाज सुनते ही ज बवह और उनके परिजन घर से बाहर आये तो तोड़फोड़ कर रहे युवक अपनी -अपनी कारों में सवार होकर वहां से भाग निकले । मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

भिंड. शहर में सम्राट मिहिर भोज की जाति को लेकर उपद्रवियों ने फिर हिंसा की, चेहरा बांधकर उपद्रवियों ने मालनपुर और गोहद में ग्वालियर से भिंड जा रहीं बसों में तोड़फोड़ की। इस घटना में कई सवारियां घायल हो गई जिसके बाद मालनपुर और गोहद थाना पुलिस ने इस मामले में 15 से 20 युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। गोहद चौराहा थाना प्रभारी ओपी मिश्रा के अनुसार ग्वालियर से भिंड जा रही बस पर इन उपद्रवियों ने अचानक हमला बोल दिया। इसमें गुर्जर समाज के 15 से 20 युवक शामिल थे, इन्होंने बस को रोका और लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटना में बस में बैठे यात्री संतोष सिंह तोमर, अजीत राजौरिया समेत कई लोग घायल हो गए। इनकी शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मालनपुर में दो बसें तोड़ी
इधर, मालनपुर थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास दो बसों के कांच तोड़ दिए। घटना देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, उपद्रवियों ने पहले शरद ट्रैवल्स और पीछे से आ रही अन्य दूसरी बस पर हमला किया। इस घटना में ड्राइवर जसवंत सिंह ने पुलिस थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है।
मालनपुर और डांग गांव के पास युवकों ने हाइवे पर की तोड़फोड़
यह घटना से भिंड जिले में तनाव का माहौल बनने लगा है। तीन बसों के साथ होने वाली तोड़फोड़ की घटना से बसों में बैठे यात्रियों में दहशत बनी रही। उपद्रवी युवक, चेहरा बांधकर बाइक पर सवार होकर आए थे। बसों के कांच तोड़फोड़ करते समय युवकों ने गुर्जर समाज एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। वे सम्राट मिहिर भोज को लेकर भी नारेबाजी करते रहे।
