राजस्व भवन में राजस्व मण्डल, सीएलआर और संभागायुक्त कार्यालय एक नवम्बर तक शिफ्ट होंगे-संभागायुक्त
ग्वालियर. ग्वालियर-चम्बल के संभागायुक्त आशीष सक्सैना ने अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है कि नये राजस्व भवन में 1 नवम्बर को राजस्व मण्डल, भू-अभिलेख एवं बंदोवस्त और संभागायुक्त कार्यालय और प्रदेश का आबकारी कार्यालय सिटीसेंटर स्थित साड़ा भवन में शिफ्ट कर दिये जायेंगे। मोतीमहल पर्यटकों के लिये बेहतर जगह है। तहसीलों के मामले में कहना चाहता हूं कि तहसीलों के कार्यालय को उन्हीं क्षेत्रों में शिफ्ट किया जायेगा। सरकारी जगहों में बसे लोगों के लिये पट्टा देकर लीगल करने की कार्यवाही करने जा रहे हैं।
एक हजार बिस्तार का अस्पताल सितम्बर 2022 तक जनता के लिये
संभागायुक्त आशीष सक्सैना ने बताया कि अगर तीसरी लहर आती है तो हमारे एक हजार बिस्तर के अस्पताल में 500 बिस्तर पूरी तरह से तैयार है। और एक बिस्तार का अस्पताल पूरी तरह से वर्ष 2022 के सितम्बर तक पूरी तरह से जनता के लिये समर्पित कर दिया जायेगा।
पार्किंग जोन बनाने पर जोर
संभागायुक्त ने कहा है कि जल्द हम पार्किंग व्यवस्था को दो भागों में बांट रहे है। रेड जोन और ग्रीन जोन पार्किंग व्यवस्था बनाने जा रहे है। अगर कोई ठेला ग्रीन जोन में खड़ा है तो कोई भी टच नहीं करेगा और रेड जोन में खड़े ठेले को हटाने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
माधव प्लाजा में शीघ्र दुकानें शुरू होंगी
माधव प्लाजा में दुकानों को शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में व्यापारियों से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिये। ग्वालियर दुग्ध संघ के विस्तार के लिये भी उन्होंने विशेष प्रयास किये और करीब 60 लोगों को मिल्क पार्लर प्रारंभ करने के लिये स्थान उपलब्ध कराकर नये दुग्ध रूट भी स्थापित किराये जायेंगे।
