महंगाई भत्ता-गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले दीपावली से पहले मिलेगी सौगात, महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ेगा
भोपाल. त्यौहार और उपचुनाव की जल्द घोषणा की संभावनाओं को देखते हुए सीएम शिवराजसिंह चौहान भी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (डीए) व राहत बढ़ाने जा रही है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसके संकेत दिये हैं। उन्होंने भोपाल में शुक्रवार को कहा है कि शिवराज सरकार कर्मचारी हितैषी है। दीवाली से पूर्व कर्मचारियों को खुशखबरी मिलेगी।
स्रकार निर्वाचन आयोग से खण्डवा लोकसभा, पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा उपचुनाव त्यौहारों के बाद कराने का अनुरोध कर चुकी है। ऐसे में नवम्बर -दिसम्बर में 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की संभावना है। सरकार अगले माह में महंगाई भत्ता और राहत बढ़ाने का निर्ण कर सकती है। आर्थिक गतिविधियां भी अब प्रदेश में बढ़ गयी है। राजस्व की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।
मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि सरकार 7 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनरों को राहत भत्ता देने का आदेश अगले माह करेगी। वित्त विभाग ने प्रस्ताव बनाकर सीएम ऑफिस को भेज दिया है। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लेंगे। अभी मप्र के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। जबकि केन्द्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिये इसे बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देकर कुछ राहत देगी। क्योंकि केन्द्र सरकार के महंगाई भत्ता और राहत बढ़ाने के बाद कुछ प्रदेशों ने भी कर्मचारियों के लिये इसमें वृद्धि कर दी है। अभी प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनरों भी इसे लेकर मांग कर रहे हैं। महंगाई भत्ता में वृद्धि पर सरकार के ऊपर लगभग 350 करोड़ रूपये का वित्तीय भार आयेगा। हालांकि इस दौरान कर्मचारियों को वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ दिया जा चुका है।
ऐसे तय होता है DA
देश भर के करीब पौने दो करोड़ शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों (केंद्र और राज्यों) का जनवरी और जुलाई के महीने में महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा यह प्राइज इंडेक्स के आधार पर तय होता है। देश भर के 150 जगह के प्राइस इंडेक्स संग्रहित करके इसे तय किया जाता है। मप्र से इन जगहों में भोपाल, मंडीदीप, इंदौर, पीथमपुर, ग्वालियर, मालनपुर, जबलपुर और छिंदवाड़ा (चांदामेटा तथा परासिया) शामिल हैं। इन स्थानों के प्रमुख चिह्नित बाजारों से फुटकर वस्तुएं जो रोजमर्रा के जीवन में लोगों के उपयोग में शामिल हैं। उनकी कीमतें ली जाती हैं।इन कलेक्शन को हर सप्ताह लेबर ब्यूरो शिमला भेजा जाता है। वहां, कितनी महंगाई बढ़ी, उस हिसाब से DA तय होता है। फिलहाल बेस ईयर 2001-2002 को माना गया है। इस साल में फुटकर वस्तुओं की कीमत जीरो तय कर तब से अभी तक बढ़ी महंगाई के हिसाब से मूल्य सूचकांक कितना बढ़ा, यह तय होता है।
