चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने मां पीताम्बर दर पर टेककर किया अनुष्ठान, हार्दिक पटेल ने बगुलामुखी में किया पूजन
दतिया. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) विपिन रावत मंगलवार को दतिया पहुंच कर शक्तिपीठ मां पीताम्बरा के दरबार पर मत्था टेका और साथ ही भगवान वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। जनरल रावत के पूजा एवं दर्शन के बीच मीडिया को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया था। पूरा कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय था। रावत ने लगभग 6 से 7 घंटे मंदिर में रहकर अनुष्ठान किया। वहीं गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल सुबह आगर जिले के नलखेड़ा पहुंचे और मां बगलामुखी मंदिर में सपत्नीक पूजन किया। उन्होंने लगभग 1 घंटे तक विशेष हवन अनुष्ठान किया।

गुजरात का सीएम साजिश के तहत बदला
मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत के बीच पटेल ने कहा है कि गुजरात में भाजपा ने सीएम जो बदला है वह साजिशि के तहत लाये हैं। जो सरकार के खिलाफ लोगों में रोष है उसे कम किया जा सके। भूपेन्द्र पटेल के सीएम बनने से हमारी राजनीति के मजबूत होने या कमजोर होने का कोई सवाल नहीं उठता है। गुजरात में जब आप आयेंगे तो आपको पता चलेगा कि भाजपा ने तो सिर्फ सीएम चेन्ज किया है जनता तो सरकार बदलने के मूड में हैं। 2022 में हम निश्चित रूप से दो तिहाई मतों से सरकार बनायेंगे। जैसे छत्तीसगढ़, राजस्थान, मप्र में हमने सरकार बनाई वैसे ही गुजरात में भी बनायेंगे।
