इमरती देवी के घर के सामने खाली प्लॉट में दो नवजात शिशु के भ्रूण मिला, पुलिस ने जांच कर पीएम के लिए भेजा, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

ग्वालियर. ग्वालियर में खाली पड़े प्लॉट में दो भ्रूण मिले है इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर के डबरा देहात थाना क्षेत्र के चिनोर रोड स्थित बीजेपी की पूर्व मंत्री महिला बाल विकास इमरती देवी के घर के 100 मीटर सामने एक खाली प्लॉट है। जिसमें दो नवजात शिशु के भ्रूण मिला है। आस-पास के लोगों ने जब इन भ्रूणों को देखा तो तत्काल पुलिस थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

भ्रूण हत्या करने वालों पर कार्रवाई करेगें    
पुलिस का कहना है कि हम जांच कर रहे हैं। जल्द ही इस अवैध भ्रूण हत्या के मामले में खुलासा किया जाएगा, क्योंकि इस तरह के अपराध करने वाले आरोपियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। भ्रूण हत्या करना एक संगीन अपराध है और इसका सहयोग करने वाले भी अपराध में शामिल हैं। जिसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *