लूट के 5 दिन की एफआईआर, मोटरसाईकिल सवार 3 बदमाश झपट्टा मारकर लूट ले गये मंगलसूत्र और बाले, पुलिस ने 5 दिन तक टहलाया

ग्वालियर. मोटरसाईकिल सवार बदमाश बाजार जा रही एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र और कान का बाला लूटकर ले गये। घटना 31 अगसत की शाम न्यू दर्पण कॉलोनी विश्वविद्यालय क्षेत्र की है। घटना के बाद महिला पहले ठाठीपुर थाना पहुंची। जहां से विश्वविद्यालय थाना की सीमा बताकर उसे पुलिस कके वाहन में ही विश्वविद्यालय थाना पहुंचा दिया गया। वहां भी पुलिस ने मामले को छिपाने के लिये आवेदन लेकर महिला को चलता कर दिया। 5 दिन बाद 5 सितम्बर की रात को इस मामल ेमें पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। वह भी तब जब 2 संदेही पकड़ लिये गये है और अब पुलिस जल्द लूट के खुलासे का दावा कर रही है।

क्या है पूरा मामला

न्यू गोविन्दपुरी निवासी अर्चना पाराशर पत्नी पंकज पाराशर साड़ियों में पीको फॉल लगाने का काम करती हैं। 31 अगस्त की शाम वह घर से पैदल-पैदल न्यू दर्पण कॉलोनी रोड होते हुए थाटीपुर बाजार जा रही थीं। अभी वह न्यू दर्पण कॉलोनी रोड पर उपायुक्त भदौरिया के बंगले के पास से गुजर रही थीं। तभी पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश तेजी से निकले और झपट्टा मारा। एक बदमाश ने उसका मंगलसूत्र और दूसरे ने उसके कान का बाला झपट लिया।वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार बदमश गाड़ी की गति बढ़ाकर भाग निकले। इसके बाद कुछ लोगों ने बताया कि थाटीपुर थाने की सीमा है तो महिला वहां पहुंच गई। इसके बाद वहां पुलिस ने जांच करने के बाद इसे विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र बताया। फरियादी को वहां पहुंचाया गया। पुलिस ने उसे आवेदन लेकर घर भेज दिया। इस मामले में रविवार को थाटीपुर में कुछ संदेही पकड़े। महिला को पहचान कराने के लिए बुलाया भी गया। एक संदेही को महिला ने पहचाना। इसके बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने रविवार देर रात इस मामले में लूट मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *