मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत में राकेश टिकैत बोले- यहां अल्लाह हूं अकबर और हर-हर महादेव के नारे लगते रहेंगे
मुजफ्फरनगर. यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार किसान महापंचायत आयोजित की गयी है। दावा किया गया है। कि महापंचायत में 5 लाख से अधिक लोग जुटेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि सिर्फ किसान ही नहीं, देश की दूसरी समस्याओं पर भी बात होगी।
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने किये सुरक्षा इंतजाम
आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। शराब की दुकानें बन्द रहेंगी। राकेश टिकैत ने कहा कि हमें रोका तो बैरियर तोड़ देंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली पंचायत को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
सेल फॉर इंडिया का लगाया बोर्ड-टिकैत
पश्चिमी उत्तरप्रदेश में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने न सिर्फ ख्ेोती-किसानी नहीं बल्कि निजीकरण, बेरोजगारी जैसे मुद्दा पर भी केन्द्र सरकार के खिलाफ आन्दोलन का आव्हान किया। टिकैत ने कहा है कि अडि़यल सरकार को झुकाने के लिये बोट की चोर जरूरी हैं। टिकैत ने कहा है कि देश बचेगा, तभी संविधान बचेगा। सरकार ने रेल, तेल और हवाई अड्डे बेच दिये हैं। किसने सरकार को यह हक दिया। यह बिजली बेचेंगे और प्रायवेट करेंगे। सड़क बेचेंगे और सड़क पर चलने पर हम लोगों से टैक्स भी वसूलेंगे।

