समीक्षा बैठक-मप्र में राजनीतिक पोस्टिंग नहीं होती और नहीं कोई मॉब लिचिंग की घटना हुई है-डीजीपी विवेक जौहरी

ग्वालियर. मप्र के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) विवेक जौहरी ने ग्वालियर-चम्बल संभाग की समीक्षा की और बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। मप्र में पिटाई के लगातार वीडियो आने को लेकर डीजीपी ने कहा है कि मप्र में मॉब लिचिंग की कोई घटना नहीं हुई है। ग्वालियर-चम्बल के थानों में राजनीतिक दबाव में पदस्थापना के सवाल पर उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कहीं भी ऐसा नहीं होता। सरकारी नियमों के तहत ही पदस्थापना की जाती है। चम्बल में रेत माफिया के हमले पर डीजीपी ने बताया कि कुछ अपराधी ऐसे होते हैं जिनके हौसले बुलंद होते है और वह आसानी से नियमों को नहीं मानते हैं। पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।
ग्वालियर के संभागीय पुलिस कन्ट्रोल रूम में गुरूवार की दोपहर अपराधों की समीक्षा बैठक में गवालियर और चम्बल संभाग के आईजी, डीआईजी और सभी जिलों के एसपी उपस्थित रहे। मुरैना में रेत माफिया द्वारा एसएएफ के जवान को कुचले जाने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि यह समस्या नई नहीं हैं और यह एकदम से खत्म नहीं होगी। ऐसे में अपराधियों के हौंसल बुलंद होते हैं। कुछ अपराधी आसानी से नियमों को नहीं मानते है। जब कार्यवाही है तो वह उसका विरोध करते हैं, लेकिन पुलिस कार्यवाही लगातार करती है इस घटना पर भी कार्यवाही की जायेगी।
एमपी में कोई मॉब लिचिंग नहीं
म्प्र में मॉब लिचिंग के सवाल के जबाव में डीजीपी ने इसे नकारते हुए कहा है कि मप्र में कहीं मॉब लिचिंग की घटना नहीं हुई है। ग्वालियर में डीएनए लैब की आवश्यकता के सवाल पर उन्होंने बताया कि यहां भी डीएनए लैब स्थापित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। भोपाल, इन्दौर के बाद ग्वालियर में लैब बने। इस संबंध में विचार किया जा रहा है उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे बढ़ाये जा रहे हैं। सभी थानों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जायेगा।
नियमों के अनुसार ही की जाती पोस्टिंग
ग्वालियर-चम्बल संभाग के थानों में राजनीतिक पोस्टिंग के सवाल पर डीजीपी ने नकारते हुए कहा है कि मप्र में कहीं भी राजनीतिक पोस्टिंग नहीं की जाती है। पोस्टिंग सरकार करती है और यह सरकार के नियमों के तहत की जाती है। एक सवाल के जवाब में डीजीपी विवेक जौहरी ने बताया कि मप्र की पुलिस बिलकुल फ्री होकर काम करती है।
सायबर विंग को मजबूत बनाया जा रहा है
डीजीपी ने ग्वालियर की सराहना करते हुए कहा है कि इस जोन में बच्चियों से जुडे अपराधों में बच्चियों को रिकवर करने में सबसे अच्छा काम किया गया है। उन्होंने कहा है कि सायबर क्राइम सब जगह बढ़ा है। हमने सायबर विंग को मजबूत किया हे। हमारी लैब बहुत अच्छी है ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *