सैय्यदअली शाह गिलानी का निधन

जम्मू कश्मीर. कट्टरपंथी अलगाववादी तथा हुर्रियल नेता पूर्व प्रमुख सैय्यदअली शाह गिलानी का बुधवार की देर रात को निधन हो गया है वह 92 वर्ष के थे। बुधवार की दोपहर को सांस लेने में परेशानी तथा सीने में जकड़न की शिकायत के बाद चिकित्सकों ने घर में ही उनकी देखभाल की। देर रात लगभग 10.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 2008 से लगातार हैदरपोरा स्थित निवास पर नजरबंद थे।
आईजीपी कश्मीर विजयकुमार ने बताया कि पूरी घाटी में पाबंदिया लगाने के साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान कश्मीर के अनंतनाग से हुर्रियल नेता तथा जम्मू कश्मीर पीपुल्स लीग के अध्यक्ष मुख्तार अहमद वाजा को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।
सैय्यदअली शाह गिलानी के निधन के बाद पूरी घाटी में अलर्ट कर दिया और पुलिस तथा सुरक्षाबलों की संवेदनशील स्थानों पर तैनाती कर दी गयी है। सभी जिलों के एसएसपी को कानून व्यवस्था बनाये रखने की हिदायत दी गयी है। गिलानी के परिवार वाले चाहते हैं कि श्रीनगर के शहीदी कब्रगाह में उन्हें दफनाया जाये। लेकिन उन्हें हैदरपोरा में दफनाये जाने की उम्मीद है। उधर, उत्तरी कश्मीर के लोगों से संयम बरतने की पुलिस ने अपील की है। लोगों से श्रीनगर की ओर न जाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *