कांग्रेस नेता ब्लैक मेल हो रहे अश्लील एडिटेड वीडियो से

ग्वालियर. कांग्रेस सेवादल कमेटी के जिलाध्यक्ष को अश्लील वीडियो कॉल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मामले में क्राइम ब्रांच थाना में बुधवार की शाम एफआईआर दर्ज कराई गयी है। 27 अगस्त की रात 11 बजे कांग्रेस नेता को फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही एक युवती दिखाई दी और चंद सेकेण्ड में न्यूड होती चली गयी। कांग्रेस नेता ने कॉल कट कर दिया। एक बार फिर कॉल आया और वहीं हरकत हुई। अगलेदिन कांग्रेस नेता के पास दोबारा कॉल आया। कॉलर ने ब्लैकमेल करते हुए पैसे मांगे, नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बुधवार को क्राइम ब्रांच थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के लखनोती खुर्द निवासी हरेन्द्र सिंह गुर्जर शहर जिला कांग्रेस सेवादल कमेटी के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने बुधवार शाम क्राइम ब्रांच थाना पहुंचकर शिकायत की हैए अनजान नंबर से कॉल कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। उन्होंने शिकायत की है,  27 अगस्त की रात 11 बजे उनके फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही युवती बात करने लगी। चंद सेकेंड में वह न्यूड हो गई। जब कुछ समझ नहीं आयाए तो कॉल कट कर दिया। इसके बाद फिर कॉल आया। उन्होंने फिर से रिसीव किया,  तो इस बार भी वहीं हरकत होने पर कॉल कट कर उस आईडी को फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया। अगले दिन 28 अगस्त शाम 5 बजे कांग्रेस नेता हरेंद्र को फिर कॉल आया। इस बार युवक बोल रहा था। कॉलर ने कहा,  उसके पास मेरा अश्लील वीडियो है। उसने युवती से अश्लील चैट की है। अब वीडियो को वायरल कर रहे हैं। इसके बदले में कॉलर ने रुपयों की मांग की।

फेसबुक पर दोस्ती महंगी पड़ी
कंग्रेस नेता हरेन्द्र पर ब्लैकमेल करने वालों का वीडियो कॉल इसलिये आया था क्योंकि उनसे चूक हो गयी थी। उन्होंने कुछ समय पहले फेसबुक पर मोबाइल नम्बर जोडा था। शातिर दिमाग ठगों ने नम्बर को यूज कर उनको कॉल किया। यह अन्य लोगों के लिये एक सबक है। किसी भी चैटिंग एप पर अपना मोबाइल नम्बर एड करने से बचें, जिससे आप सुरक्षित रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *